डेंगू से निपटने के लिए बाबा के 'रामबाण' नुस्खे
नयी दिल्ली। इन दिनों डेंगू महामारी का रुप लेता जा रहा है। देशभर में डेंगू से लोगों की मौत हो रही है तो राजधानी दिल्ली की हालत सबसे खराब है। यहां हालात ये है कि अस्पतालों में बेड तक खाली नहीं है। इलाज के अभाव में लोगों की मौत हो रही है तो वहीं सरकार और डॉक्टर दोनों इसे रोक पाने में बेबस। इन सब के बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने डेगू से बचाव के लिए रामबाण इलाज बताएं हैं।

डेंगू से लोगों को भयाक्रांत नहीं होने की सलाह देते हुए योगगुरू रामदेव ने कहा कि डेंगू लाइलाज बीमारी नहीं है, इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाबा रामदेव ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग सामान्य सतर्कता एवं अपने घर के आसपास मौजूद औषधीय पौधों एवं बूटियों का उपयोग करके इसका उपचार कर सकते हैं।
योगगुरू ने कहा कि गिलोय के पत्ते और लताओं का रस, एलोवीरा का रस, पपीते के पत्ते का रस और अनार के उपयोग से डेंगू का उपचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की औषधियों की पुष्टि के लिए कोई एजेंसी नहीं है। यह पुरानी पद्धति है और प्राचीन काल में लिखी गयी है और उसी के आधार पर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि डेंगू जैसे महत्वपूर्ण विषय को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है । साफ सफाई, मच्छरों से बचाव और अपनी प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाना ही इसके निवारक उपाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications