नोटबंदीः जनवरी-अप्रैल के बीच 15 लाख नौकरियां गईं

युवा
Getty Images
युवा

इंडियन एक्सप्रैस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी और अप्रैल के बीच पंद्रह लाख नौकरियां कम हो गईं थीं. रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद रोज़गार सृजन सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

सेंटर फॉर मोनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के नए डाटा के मुताबिक देश की शीर्ष सूचीबद्ध कंपनियों में साल 2016-17 में बीते साल के मुक़ाबले रोज़गार कम हुआ है.

बलात्कार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
Getty Images
बलात्कार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के एक स्कूल के 57 वर्षीय ट्रस्टी को एक तीन साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ़्तार ट्रस्टी फ्रांस के नागरिक हैं. उन्हें 14 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में संदिग्ध एक शिक्षक भी वांछित है. पुलिस ने अभियुक्त का पॉलीग्राफ़ टेस्ट भी किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर
AFP/GETTY IMAGES
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के जोधपुर के 23 वर्षीय फ़ैज मोदी और उनकी 22 साल की पत्नी पायल सिंघवी ने राजस्थान हाईकोर्ट के फ़ैसले के बाद ख़ुशहाल जीवन की उम्मीद ज़ाहिर की है. इंडियन एक्सप्रैस की रिपोर्ट के मुताबिक फ़ैज़ और पायल का कहना है कि उनके दोस्तों, सहपाठियों, शिक्षकों और बाकी जानने वालों को उनके रिश्ते के बारे में जानकारी थी.

दोनों का कहना है कि उनकी दोस्ती दस साल पहले शुरू हुई थी जो बाद में रिश्ते में बदल गई. इसी साल अप्रैल में दोनों ने गुपचुप शादी कर ली थी. 25 अक्तूबर को पायल अपना घर छोड़कर फ़ैज़ के साथ रहने चलीं गईं थीं. पायल के परिवार ने उन्हें कथित लव जेहाद की शिकार बताते हुए अदालत में याचिका दायर कर दी थी. अब हाई कोर्ट ने कहा है कि दोनों साथ रह सकते हैं.

जनसत्ता में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के झाबुआ में कथित रूप से किसी और व्यक्ति के साथ घर से जाने के आरोप में एक महिला को पंचायत ने अपने पति को कंधे पर बिठाकर गांव में घुमाने की सज़ा सुनाई है.

32 वर्षीय आदिवासी महिला के पति को उसके कंधे पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाया गया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला 28 अक्तूबर को किसी ग़ैर आदिवासी युवक के साथ अपने घर से चली गई थी. चार नवंबर को महिला के परिजन उसे समझा-बुझाकर वापस गांव ले आए थे. उसी दिन गांव की पंचायत ने महिला को अपने पति को कंधे पर बिठाकर घुमाने की सज़ा सुना दी.

नई दुनिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के उज्जैन से भाजपा सांसद चिंतामणि मालवीय ने फ़ेसबुक पर पोस्ट किए एक बयान में कहा है कि "जिनकी औरतें रोज़ शौहर बदलती हैं, वो जौहर को क्या जानें." सांसद ने ये बयान फ़िल्म पद्मावती के विरोध में दिया है और अपने समर्थकों से फ़िल्म न देखने की अपील की है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+