सीएम पद से हटते ही जगन रेड्डी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Jagan Mohan Reddy Residence: आंध्र प्रदेश की सत्ता छिनते ही पूर्व मुख्यमंत्री और YSRCP चीफ जगन मोहन रेड्डी के घर पर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने शनिवार को पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के लोटस पॉन्ड स्थित आवास के सामने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

दरअसल, जगन की सुरक्षा के लिए किए गए इस अनधिकृत निर्माण ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया था, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद हैदराबाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

Jagan Mohan Reddy

आंध्र प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद हैदराबाद में जगह रेड्डी के अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर चला है। लोटस पॉन्ड में जगन मोहन रेड्डी के घर के सामने उनकी सुरक्षा के लिए सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नगर निगर को सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर काफी शिकायतें मिलीं थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर सड़क किनारे यह कमरा उनकी सुरक्षा को देखते हुए बनाया गया था।

बता दें कि जगन रेड्डी के हैदराबाद स्थित आवास लोटस पॉन्ड में अवैध रूप से फुटपाथ और सड़क बनाई गई थी, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में अब उसे हटाते हुए लोगों को परेशानी से मुक्त कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+