आपके दिल के लिए अच्छी है दिलवालों की दिल्ली

heart
नयी दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए खुश होने की वजहें काफी कम है। अपराध, ट्रैफिक, महंगाई, भाग-दौड़ वाले इस शहर में टेंशन और परेशानी मिलना तो आम बात है, लेकिन अगर आप दिल्ली में में रहते हैं तो आपके लिए खुश होने की खास वजह है।

दिलवालों की दिल्ली के लिए एक अच्छी खबर है। भारी प्रदूषणा के बाद भी दिल्ली आपके दिल के लिए अच्‍छी है। ताजा सर्वे के मुताबिक देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में रहने वाले लोगों को दिल की बीमारियां कम होती हैं। यानी की दिल के लिए अच्छी है दिल वालों की दिल्ली। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल की बीमारियों के मामले में आध्र प्रदेश देशभर में सबसे अव्वल है। आंध्र में जहां 54.7 फीसदी लोगों की मौत दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है वहीं दिल्ली में इसका आंकड़ा सबसे कम है।

दिल की बीमारी के मामले में आंध्र प्रदेश के अलावा तमिलनाडु का आंकड़ा 41.8, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 35.6, हरियाणा में 31.8, महाराष्ट्र में 30.9 फीसदी है। दिल वालों के मामले उत्तर-पूर्व के राज्य दिल के लिए अच्छे हैं और यहां दिल से जुड़ी बीमारियों से मरने वाले लोगों का प्रतिशत काफी कम है।

दक्षिण भारत की तुलना में उत्तर-पूर्व में दिल की बीमारी कम होती है। असम में 8.4 फीसदी, मिजोरम में 10.5, मेघालय में 11.7 फीसदी लोग इस तरह की बीमारी से ग्रसित होते है। जबकि राजधानी दिल्ली में 11.1 फीसदी लोग दिल की बीमारियों के कारण जान गंवाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+