दिल्‍ली के अर्नव कपूर ने बनाई ऐसी डिवाइस, दिमाग में सोचते ही पिज्‍जा हो जाएगा ऑर्डर, जानें कैसे

अर्नव जो कि मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के छात्र हैं उन्‍होंने 'ऑल्टरईगो' नाम की एक ऐसी डिवाइस डेवलेप की है जिसके जरिए आप अपना पसंदीदा भोजन आसानी से दिमाग से सोचकर हीऑर्डर कर सकेंगे। आइए जानते हैं आखिर ये डिवाइस क्‍या है और ये कैसे काम करेगी?

AlterEgo

दिल्ली में जन्मे छात्र अर्नव कपूर ने 'अल्टरईगो' डेवलेप की है, जो अर्टीफिशियल एंटीलजेन्‍स (artificial intelligence ) द्वारा संचालित ये माइंड को रीड करने वाली ये डिवाइस है जिसे सिर के पीछे लगाकर आप बिना एक शब्द भी बोले मशीनों, एआई और अन्य लोगों के साथ आपके दिमाग की बात व्‍यक्‍त कर सकते हैं।

डिवाइस ऐसे करती है काम

यानी कि 'ऑल्टरईगो' डिवाइस के साथ आप आसानी से जोर से कुछ भी कहे बिना, कहीं भी जाए बिना पिज्जा ऑर्डर कर सकते हैं या रिकवेस्‍ट कर सकते हैं।

'AlterEgo' हेडसेट पहनकर आर्डर कर सकते हैं

2018 में प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया गया ये डिवाइस पर्सनल, इंटरनल कम्‍युनिकेशन की सुविधा के लिए bone conduction का यूज करता है। यूजर्स केवल 'AlterEgo' हेडसेट पहनकर आसानी से भोजन ऑर्डर कर सकते हैं या चुपचाप गाड़ी के लिए रिकवेस्‍ट कर सकते हैं।

कैसे समझती है दिमाग की बात

ये डिवाइस आंतरिक अभिव्यक्ति के जरिए मशीनों, अर्टीफिशियल एंटीलजेन्‍स सपोर्ट और लोगों के साथ नेचुरल लैग्वेज में बातचीत को सक्षम बनाता है, जिससे बोले गए शब्दों या देखने योग्य बाहरी इशारों की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। ऑडियो फीडबैक के लिए bone conduction का यूज करके डिवाइस एक बंद-लूप इंटरफ़ेस सुनिश्चित करता है जो बाहरी व्यवधानों के बिना यूसर्ज के सामान्य सुनने के एक्‍सपीरिएंसक को सुर‍क्षित करता है।

2020 में सर्वश्रेष्‍ठ अविष्‍कारों की लिस्‍ट में शामिल थी

रिपोर्ट के अनुसार टाइम मैगजीन ने भी अर्नव कपूर की इस उपलब्धि को वर्ष 2020 में 100 सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों की लिस्‍ट में शामिल करने की मान्‍यता दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+