Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हिंदू पड़ोसियों ने हमें 2 दिन घर में छुपाए रखा फिर मानव श्रंखला बना निकाला सुरक्षित'

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को भड़की हिंसा में 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 200 से ज्यादा लोग घायल हैं, वहीं संपत्तियों का भी भारी नुकसान है। एक तरफ जहां मजहब के नाम पर भारी ये हिंसा हुई है। वहीं दूसरी ओर ऐसी कई मामले भी सामने आए हैं जिसमें दूसरे मजहब के लोगों को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी। ऐसा ही मुश्किल में फंसी तबस्सुम और ईश्वरी के साथ हुआ, जिनको हिन्दू पड़ोसियों ने घर में छुपाकर बचाया।

भीड़ देख घरों में छुपाया

भीड़ देख घरों में छुपाया

एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईश्वरी और तबस्सुम बताती हैं, हमारी गली में सिर्फ दस मुस्लिम परिवार हैं। 24 और 25 फरवरी की रात हमारी गली में अचानक भीड़ घुस आई। कुछ के सिर पर हेलमेट थे। कुछ हथियार लिए हुए थे। पड़ोस के लोगों ने हालात को समझते हुए हमें चुपचाप अपने घरों में बुला लिया। हालात को देखते हुए दो दिन तक हमें घर में रखा। हमारे बच्चों को खाना खिलाया। किसी को परेशानी नहीं आने दी।

ह्यूमन चेन बनाकर निकाला

ह्यूमन चेन बनाकर निकाला

तबस्सुम ने बताया कि उन्होंने हमें निकालने के लिए मानव श्रंखला बनाई और हमें बाहर निकाला। ऐसा ही एक मामला चांदबाग में भी सामने आया। यहां हिन्दू लड़की की शादी मंगलवार को होनी थी लेकिन हालात बेहद बिगड़ गए। परिवार शादी को टालने की सोच रहा था, इस पर पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग मदद के लिए आगे और उनकी उपस्थिति में सावित्री की शादी हुई। सावित्री ने बताया कि उनके मुस्लिम भाई उनकी रक्षा कर रहे हैं। चांदबाग के एक छोटे से मकान में सावित्री की शादी की सारी रस्में पूरी हुईं।

अब तक 106 गिरफ्तारी: पुलिस

अब तक 106 गिरफ्तारी: पुलिस

पुलिस के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के मामलों में अब तक 18 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मंदीप सिंह रंधावा ने जानकारी दी है कि बुधवार से कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। क्षेत्र में शान्ति बनी हुई है।

दिल्ली सरकार ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दस लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया। नाबालिग की मौत पर पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। अपाहिज होने पर पांच लाख, गंभीर चोट पर दो लाख, मामूली चोट पर बीस हजार रुपये, जानवरों की मौत पर पांच हजार का मुआवजा दिया जाएगा। पूरा मकान और पूरी दुकान जलने पर पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। यदि घर को नुकसान पहुंचा है तो ढाई लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+