दिल्ली हिंसा: कांग्रेस दल ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, पुलिस और भाजपा नेताओं पर सवाल

दिल्ली हिंसा: कांग्रेस दल ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, पुलिस, भाजपा नेताओं पर सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पांच सदस्यीय टीम ने दिल्ली हिंसा पर अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी है। मुकुल वासनिक, शक्ति सिंह गोहिल, कुमारी शैलजा, तारिक अनवर और सुष्मिता देव की टीम ने सोनिया गांधी को रिपोर्ट देने के बाद पुलिस और भाजपा नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए। रिपोर्ट में दिल्ली हिंसा से दुनिया में भारत की छवि खराब होने की बात कही गई है। वहीं भड़काऊ भाषण देने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई है। 24-25-26 फरवरी को दिल्ली में हुई हिंसा पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कांग्रेस ने ये पैनल बनाया था।

Delhi Violence Congress Panel Submits Report To Sonia Gandhi question bjp leaders

पैनल का हिस्सा रहे कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हिंसा के प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए और पीड़ितों से मिलते हुए जो देखा, वो बेहद भयावह था। धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करना बीजेपी का पुराना काम है, लोगों का कहना था कि दंगो में इसकी बड़ी भूमिका रही।

कांग्रेस नेता ने कहा, गृहमंत्री अमित शाह अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं इसलिए कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग की है। दिल्ली चुनाव में अमित शाह ने अपने भाषण में शाहीन बाग को करंट लगाने की बात कही। अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा के भड़काऊ भाषण सबके सामने है, लेकिन आज तक भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर एफआईआर नहीं हुई। सरकार राजधर्म निभाने में पूरी तरह फेल हुई है।

कांग्रेस ने दिल्ली सीएम केजरीवाल की भूमिका पर कहा, विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व पर लोगों ने भरोसा दिखाया, लेकिन दंगो के दौरान केजरीवाल ने जिम्मेदारी से कोई भी कदम नहीं उठाया। राहत और पुनर्वास के काम में दिल्ली सरकार नाकाम नजर आ रही है। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दावा करती है सीसीटीवी लगे हैं उनकी फुटेज खंगालनी चाहिए। ताकि पता चले कि किसने ये सब किया है। बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+