पराली जलाने के कारण हुईं कोरोना से ज्यादा मौतें, अगले 2-3 हफ्तों में सुधरेंगे हालात: सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से हो रही मौतें लगातार दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की नींद उड़ा रही हैं। दिल्ली में पिछले 2-3 हफ्ते के अंदर कोविड 19 मृत्यु दर बहुत अधिक बड़ चुकी है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Kumar Jain) ने कोरोना से होने वाली मौतों के लिए पॉल्यूशन को जिम्मेदार ठहराया है। सत्येंद्र जैन का कहना है कि पराली जलाने से दिल्ली में जो पॉल्यूशन बड़ा है, उसी की वजह से कोरोना संक्रमित मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। आपको बता दें कि फेस्टिव सीजन के बाद से दिल्ली में रोजाना 100 से ज्यादा मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं।

Satyendra Kumar Jain

Recommended Video

    PM Modi-CMs meeting: Delhi cM Arvind Kejriwal ने की 1000 अतिरिक्त ICU बेड्स की मांग | वनइंडिया हिंदी

    पराली के धुंए ने दिल्ली में बद्तर किए हालात- सत्येंद्र जैन

    स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली की वजह से दिल्ली में हालात बद्तर हो चुके हैं। जैन का आगे कहना है कि पराली के धुंए ने दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों को बढ़ा दिया है, अब जब पॉल्यूशन का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है तो इसका असर अगले 2-3 हफ्ते में देखने को मिलेगा। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आएगी।

    दिल्ली में सोमवार को भी 121 लोगों की हुई मौत

    आपको बता दें कि दिल्ली में सोमवार को भी कोरोना के 4454 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 121 थी। दिल्ली में कोरोना से अभी तक 8512 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना से संक्रमित पाए जाने की दर 11.94 रही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+