दिल्ली: वसंत कुंज में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। यह घटना दिल्ली के वसंत कुंज किसनगढ़ इलाके की है, घटना में एक एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है, जबकि तीन लोगों को मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस हत्या के पीछे की क्या वजह है।

updated

सुबह पांच बजे की घटना

जानकारी के अनुसार किशनगढ़ गांव में पति-पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया है, जबकि बेटा बुरी तरह से घायल है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी हमे सुबह 5 बजे मिली, जब पड़ोसी ने देखा कि घर के दरवाजे से खून आ रहा है। पड़ोसी ने जब देखा कि खबर के दरवाजे से खून बह रहा है तो उसने दरवाजा खोला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिवार यहां तीन रूम के अपार्टमेंट में रहता था। मिथिलेश अपनी पत्नी सिया, बेटी नेहा और बेटे सूरज के साथ यहां रहते थे।

किचन के चाकू से किया गया हमला

घटना के बारे में जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि मिथिलेश वर्मा, उनकी पत्नी और बेटी पर चाकू से हमला किया गया था। जबकि परिवार का चौथा सदस्य भी घटना के वक्त मौजूद था, उसकी उंगली में चोट है। जबकि घर के लॉकर से कुछ भी लापता नहीं है। घटना को अंजाम देने के लिए किचन के चाकू को हथियार बनाया गया। घटना की जांच 8 टीमें कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- रायबरेली: न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 5 बोगियां पटरी से उतरीं, 5 की मौत, कई घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+