क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मौसम विभाग ने की बारिश की भविष्यवाणी, दिल्ली को मिला सामान्य से दो डिग्री ज्यादा तापमान

मौसम विभाग ने की बारिश की फुहारों की भविष्यवाणी, दिल्ली को मिला सामान्य से दो डिग्री ज्यादा तापमान

By Rizwan
Google Oneindia News

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली, एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी लेकिन दिल्लीवासियों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश की फुहारों और गर्मी से राहत की उम्मीद के साथ जगे दिल्ली के लोगों को गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान से जूझना पड़ा। जो कि सामान्यसे तीन डिग्री से ज्यादा है। तेज धूप के चलते लोग हलकान नजर आए।

दिल्ली में 27 जून को बारिश

दिल्ली में 27 जून को बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ और दिन अभी दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने 27 जून को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। इस सप्ताह देशभर में मानसून की चाल कमजोर रहने का अनुमान है, हालांकि 24 जून से मानसून सक्रिय हो सकता है।

कमजोर पड़ा मानसून

कमजोर पड़ा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि 24 जून से मानसून परिसंचरण में सुधार होने की संभावना है। ऐसा अगले 23 दिनों के दौरान मैडन जूलियन ऑसीलेशन (एमजेओ) के पश्चिम इक्वेटोरियल हिंद महासागर और आसपास के अरब सागर के सक्रिय चरण, और पूर्वी भारत पर चक्रवात परिसंचरण के विकास से गंगा के मैदानी इलाकों में पूर्वी हवाओं के मजबूत होने से होगा।

जल्द ही मध्य भारत पहुंचेंगा मानसून

जल्द ही मध्य भारत पहुंचेंगा मानसून

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है और जल्द ही मध्य भारत पहुंच जाएगा। असम के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्र और दक्षिण गुजरात, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 से 25 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो गई हैं।

जम्मू कश्मीर: त्राल में सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमलाजम्मू कश्मीर: त्राल में सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड हमला

Comments
English summary
delhi tem record three degrees notches above normal next wet spell on June 27
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X