Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चेन स्नैचिंग का नया तरीका, शराब पिलाकर नशे में डुबोया, फिर आराम से निकाली चेन

चेन स्नैचिंग का नया तरीका, शराब पिलाई, फिर आराम से निकाली चेन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चैन झपटने का नया तरीका तरीका झपटमार इस्तेमाल करते हैं। अभी तक देखा गया है कि बाइक पर आकर स्नैचर चैन झपट लेते हैं लेकिन दिल्ली में दोस्ती गांठकर और शराब पिलाकर चैन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। दिल्ली में बेटे से मिलने आए एक बुजुर्ग के साथ इस तरह का वाकया पेश आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महरौली में बेटे के पास रुके थे बुजुर्ग

महरौली में बेटे के पास रुके थे बुजुर्ग

दिल्ली के महरौली इलाके में केरल से आए एक बुजुर्ग के साथ दो लड़कों ने पहले दोस्ती की और फिर पार्क में उनको जबरन शराब पिलाकर उनकी चैन लूट ले गए। बुजुर्ग केरल में किसान हैं और पहली बार अपने बेटे के पास दिल्ली घूमने आए हुए हैं। यहीं उनके साथ चैन लूट का मामला सामने आया है।

पहले दोस्ती की फिर लूट

पहले दोस्ती की फिर लूट

60 साल के जेम्स चारियां ने पुलिस से की अपनी शिकायत में बताया है कि वो केरल के रहने वाले हैं। दिल्ली में उनका बेटा नौकरी करता है और महरौली स्थित ग्रीन अपार्टमेंट में रहता है। गांव से वो अपने बेटे के पास घूमने के लिए आए हुए थे। वह रोज पास के ही पार्क में घूमने जाते थे। इसी दौरान दो लड़के उनको मिले। ये लोग रोजाना उनको पार्क में मिलने लगे और दोस्ती गांठ ली। बुधवार को वह दोनों इन्हें पिकनिक पार्क में ले गए। वहां पर दोनों ने उन्हें जबरन शराब पिलाई और नशा होने पर गले से सोने की चेन खींच फरार हो गए। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट भी की।

दिल्ली पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

दिल्ली पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

बुजुर्ग ने मामले की जानकारी अपने बेटे को दी तो दोनों महरौली थाने पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांतच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के इन युवकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+