PICS: घना कोहरा और जबरदस्त ठंड की चपेट में दिल्ली, आज मौसम का सबसे सर्द दिन

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने राजधानी दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों को और ठंडा कर दिया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार इस मौसम का अबतक का सबसे सर्द दिन बताया गया। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं घने कोहरे के चलते 35 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जबकि 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

शीतलहर, बारिश और कोहरे से ठिठुरा लखनऊ, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मौसम विभाग से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोहरे की वजह से आज सुबह 8:30 बजे दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई और इसी वक्त वातावरण में 97 फीसदी नमी दर्ज की गई। तो आईए तस्वीरों में देखते हैं सर्दी का सितम:

घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित

घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित

दिल्ली और इससे लगते इलाकों में घना कोहरा है, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

तेज हवा ने बढ़ा दी है कंपकपी

तेज हवा ने बढ़ा दी है कंपकपी

मंगलवार को देश के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद ठंड अचानक बढ़ गई। शुक्रवार को आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं जिसने कंपकपी बढ़ा दी है।

हवाई यात्रा पर भी असर

हवाई यात्रा पर भी असर

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे की वजह से कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। हवाईअड्डे पर घना कोहरा छाए रहने के कारण दर्जनों विमानों की उड़ानों में देरी आई है और कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

पहाड़ी इलाकों पर बर्फ

पहाड़ी इलाकों पर बर्फ

देश के पहाड़ी इलाकों पर बर्फ भी पड़ी है।

मेट्रो की रफ्तार पर भी असर

मेट्रो की रफ्तार पर भी असर

भारी कोहरे के चलते सुबह चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की स्पीड पर भी असर देखने को मिला। मेट्रो कई जगह अचानक बहुत धीमी हो जा रही थी तो कई जगह रुक भी गई।

बीमारी का खतरा

बीमारी का खतरा

अचानक मौसम बदलने और ठंड में इजाफा होने से बुजुर्गों एवं छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा भी बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+