दिल्‍ली में देश बदनाम: डेनमार्क की महिला पर्यटक से चाकू की नोंक पर सामूहिक बलात्‍कार

Danish woman allegedly robbed, gangraped in Delhi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अतिथि देवो भव: वाले भारत देश की राजधानी दिल्‍ली में एक विदेशी महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्‍कार ने पूरे देश को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकादमा दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है। महिला डेनमार्क की रहने वाली है और उसकी उम्र 51 साल है। वो भारत घूमने आई थी और नयी दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के पास स्थित पहाड़गंज इलाके में एक होटल में ठहरी थी। दरिंदों ने पहले तो विदेशी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया फिर उसके साथ लूटपाट भी की।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक डेनमार्क की रहने वाली महिला पहाड़गंज के होटल एमेक्‍स में रुकी हुई थी। मंगलवार की शाम वो नेशनल म्‍यूजियम घूमने के बाद वापस आ रही थी कि वो रास्‍ता भटक गई। वो चलते-चलते कनाट प्लेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच कहीं पहुंच गई। बताया जाता है कि वहां मौजूद कुछ लोग उसे चाकू का भय दिखाकर सुनसान इलाके में ले गए। इन लोगों ने पहले उस विदेशी महिला के साथ लूटपाट की और फिर इसके बाद सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

हादसे के बाद पीड़ित महिला किसी तरह होटल पहुंची और डेनमार्क दूतावास को इस बात की सूचना दी। दूतावास से जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने पीड़िता के पास पहुंच उसका बयान लिया। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और छानबीन कर रही है। मालूम हो कि दिल्‍ली गैंगरेप (16 दिसंबर 2012) के बाद खासा हंगामा मचा था। अब विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात से यह फिर सामने आया है कि राष्‍ट्रीय राजधानी कितनी असुरक्षित जगह बनकर रह गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+