दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद शाहीन बाग में साइलेंट प्रोटेस्ट, कहा- हम किसी पार्टी के समर्थक नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ मंगलवार को साइलेंट प्रोसेस्ट हो रहा है। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। इसी के मद्देनदर प्रदर्शनकारी महिलाएं आज साइलेंट प्रोटेस्ट करते हुए जो प्लेकार्ड हाथों में लिए बैठी हैं, उन पर लिखा है- आज मौन धरना है, हम किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं।
दिल्ली के शाहीन बाग में बीते 55 दिनों से धरना चल रहा है। 15 दिसंबर से महिलाएं यहां धरना दे रही हैं। इन महिलाओं की मांग है कि संशोधित नागरिकता कानून को वापस लिया जाए और एनआरसी नहीं होगी, इसका भरोसा दिया जाए। दिल्ली विधानसभा चुनाव मे शाहीन बाग एक बड़ा मुद्दा बनाया गया। भाजपा नेताओं ने लगातार ये कहा कि शाहीन बाग में धरने के पीछे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी है। ऐसे में अब नतीजों के बाद महिलाओं ने ये प्रदर्शन किया है।
Delhi: Protesters at Shaheen Bagh observe 'silent protest' today. They hold placards reading 'we don't support any party'. pic.twitter.com/TBCUtEuKw7
— ANI (@ANI) February 11, 2020
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों का आज ऐला हुआ है। आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना रही है। दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती हैं। भाजपा को 8 सीटें मिली है। आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनेंगे।
पढ़ें- दिल्ली में जीत के बाद मनोज तिवारी के गाने 'रिंकिया के पापा' पर आप कार्यकर्ताओं का डांस, वीडियो