जानलेवा प्रदूषण की चपेट में दिल्ली-NCR, आज से होगी आपात योजना की शुरुआत
नई दिल्ली। देश का दिल खतरे में हैं यानी की राजधानी दिल्ली की हवा में आज भी प्रदूषण व्यापत हैं जिसके कारण दिल्लीवासियों को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर आज से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) आपात कार्य योजना लागू करेगा, अधिकारियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में हवा की क्वालिटी और खराब हो सकती है और इसलिए जीआरएपी के अलावा सीपीसीबी ने विभिन्न स्रोतों से प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली एनसीआर में 41 टीमों को भी तैनात किया गया है।
जानलेवा प्रदूषण की चपेट में दिल्ली-एनसीआर
मालूम हो कि दिल्ली और उससे सटे आस-पास के शहर एक बार फिर से जानलेवा प्रदूषण की चपेट में हैं, यहां पराली के धुएं का असर जोरों से दिख रहा है, जिसकी वजह से बीते 24 घंटों में यहा दूषित हवा का लेवल काफी बढ़ गया है जो कि स्वास्थ्य के लिए खतरे का संकेत है, सबसे अधिक प्रदूषण भिवाड़ी में रहा, जहां एयर इंडेक्स 398 पहुंच गया। यह इमर्जेंसी स्तर से महज 2 पॉइंट कम है।

एयर इंडेक्स रिपोर्ट
सीपीसीबी के एयर बुलेटिन के अनुसार, गाजियाबाद में एयर इंडेक्स 332, गुरुग्राम में 325, फरीदाबाद में 306, ग्रेटर नोएडा में 281, दिल्ली में 262, नोएडा में 257 रहा। पीएम 10 की मात्रा 4 गुना तो पीएम 2.5 की मात्रा सामान्य से 3 गुना तक अधिक रही।

क्या है वजह
हवा के प्रदूषित होने का सबसे बड़ा का कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं हैं, जो कि हरियाणा-पंजाब से दिल्ली की ओर आ रही हैं जो कि दिल्ली को परेशान कर रही हैं। आपको बता दें कि पिछले साल भी अक्टूबर और नवंबर में पराली जलाए जाने के चलते दिल्ली-एनसीआर को भारी प्रदूषण का सामना करना पड़ता रहा है। दिल्ली में पीएम10 का स्तर 243 दर्ज किया गया है और पीएम 2.5 का स्तर 122 रहा है।












Click it and Unblock the Notifications