'मैं प्यार देखकर भावुक हूं',आनंद महिंद्रा-अर्जुन कपूर से मदद मिलने पर क्या बोला जसप्रीत?
राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में एक 10 साल का बच्चा ठेले पर 'रोल' बेच रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है। इस बच्चे का नाम जसप्रीत सिंह हैं, जो इतनी छोटी उम्र में हिम्मत नहीं हारा और रेहड़ी लगाकर घर चला रहा है।
जिसने भी जसप्रीत बच्चे की कहानी सुनी, वो भावुक हो गया। मासूम ने खुद बताया कि पिता की मौत के बाद वो अब खुद रोल बेच रहा है। इतना ही नहीं उसकी मां भी उसे छोड़कर चली गई। अब इस बच्चे की वीडियो को देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा, एक्टर अर्जुन कपूर और सोनू सूद मदद के लिए आगे आए हैं।

दरअसल, पिछले हफ्ते फूड ब्लॉगर सरबजीत सिंह (@mrsingh foodhunter) ने एक वीडियो अपने इंस्टा पेज पर शेयर की थी, जिसमें जसप्रीत ने अपनी कहानी बताई। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में मासूम जसप्रीत ने बताया कि उसके पिता का ठेला है, जिसे वो अब चला रहा है। उसकी एक बड़ी 14 साल की बहन है। पिता की मौत मस्तिष्क तपेदिक (brain tuberculosis) से हो गई, जिसके बाद उसकी मां पंजाब अपने गांव चली गई और उसके बाद से संपर्क में नहीं आई।
वहीं जसप्रीत की कहानी जानने के बाद कई लोग उसकी मदद करना चाहते हैं, जिसमें अभिनेता सोनू सूद, अर्जुन कपूर और बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी शामिल हैं। जो जसप्रीत सिंह को समर्थन देने के लिए आगे आए हैं।
'मैं प्यार देखकर बहुत भावुक हो गया हूं'
उद्योगपति आनंद महिंद्रा और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने जसप्रीत को एजुकेशन की पेशकश की है। जिस पर उनसे कहा, "हमने मदद मांगी नहीं, फिर भी मिल रही है। मैं प्यार देखकर बहुत भावुक हो गया हूं। जसप्रीत अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई गुरमुख की मदद से ठेला चला रहा है।
इसके अलावा सोनू सूद के भी जसप्रीत से मिलने अगले हफ्ते आ सकते हैं। जसप्रीत ने बताया कि, "सोनू सूद लोगों की मुश्किलें सुनके दरवाजे पर आते हैं। मुझे अच्छा लगा ये सुनके। पता नहीं था कि ऐसा भी होगा मेरे साथ, वो मेरे पास आएंगे।
इसी के साथ जसप्रीत के चचेरे भाई गुरमुख ने कहा, "आनंद महिंद्रा ने जसप्रीत और उसकी बहन की शिक्षा को स्पॉन्सर किया है। भाजपा नेता राजीव बब्बर ने भी की शिक्षा का खर्चा उठाने की पेशकश की है। हम चाहेंगे कि अर्जुन कपूरजी जसप्रीत की दैनिक आजीविका का समर्थन करें।"
पंजाबी एक्टर ने की मुलाकात
इससे पहले 8 मई को पंजाबी अभिनेता-सिंह जय रंधावा ने जसप्रीत और उसके चचेरे भाई से मुलाकात की, और तिलक नगर में ही युवा लड़के के लिए एक रेस्तरां खुलवाने की पेशकश की। जिस पर जसप्रीत ने बताया था कि, ''अभी उन्होंने पूछा है कि अगर खुलवा दें तो चला लोगे, मैं वैसे ठेला मैनेज कर लेता हूं। मैं सुबह स्कूल जाता हूं, फिर ट्यूशन और बाद में शाम 6 बजे ठेले पर रोल बनाने आता हूं। वीरजी (चचेरा भाई, गुरमुख) दोपहर 3 बजे से उनके लिए तैयारी करते हैं।"
वहीं सोशल मीडिया मिला अटेंशन ने निश्चित रूप से इस मासूम की कमाई बढ़ाने में मदद की है। गुरमुख ने बताया कि हम रोजाना ₹400 से बढ़कर लगभग ₹8,000 प्रतिदिन तक पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications