दिल्ली: एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज, हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, चार महीने से नहीं मिली है सैलरी
दिल्ली: हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
नई दिल्ली। दिल्ली एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज और हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉक्टरों ने आज (शुक्रवार) से बूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। वेतन ना मिलने और दूसरी मांगे ना मांगे जाने के खिलाफ डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। डॉक्टरों का कहना है कि चार महीने से वेतन नहीं मिला है। कोरोना संकट के बीच उनके लिए जीवन चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में जब तक उन्हें पूरा वेतन नहीं मिल जाता, तब तक वो भूख हड़ताल करेंगे।
ये डॉक्टर अपने लंबित वेतन को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे थे। वेतन के जल्द से जल्द भुगतान की मांग कर रहे डॉक्टर गुरुवार को जंतर-मंतर पर धरने पर भी बैठे थे। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। डॉक्टरों ने इसे लेकर उत्तरी नगर निगम के मेयर से भी बात की लेकिन कोई हल नहीं निकला। मामले में उनकी कहीं सुनवाई ना होने पर आज ये डॉक्टर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए हैं।
बीते कुछ समय से डॉक्टर बकाया वेतन की मांग को लेकर लगातार किसी ना किसी रूप में आवाज उठा रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं। वेतन न मिलने के विरोध में उत्तरी निगम के सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरी में रविवार से हड़ताल की बात कही गई थी, जिसे निगम के आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। इस बीच भी हिंदूराव और कस्तूरबा गांधी में रेजिडेंट डॉक्टर लगातार आंदोलन कर रह थे।
Delhi: Resident Doctors' Association of NDMC Medical College & Hindu Rao Hospital goes on indefinite hunger strike from today against non-payment of salaries pic.twitter.com/zKhLy9vVys
— ANI (@ANI) October 23, 2020