'हमें कोई जानकारी नहीं मिली', राहुल गांधी से मिलने के बाद बोले स्पेशल सीपी सागर हुड्डा
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। श्रीनगर में दिए गए बयान पर उनसे जानकारी मांगी है।

Rahul Gandhi Delhi Police Notice: 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान श्रीनगर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर दिए गए बयान को लेकर रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने कांग्रेस नेता से मुलाकात की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दिल्ली पुलिस ने बयान जारी किया, जिसमें स्पेशल सीपी कानून-व्यवस्था सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि हमें कोई जानकारी नहीं मिली।
दिल्ली पुलिस पहुंची राहुल के घर
दरअसल, रविवार को 'यौन उत्पीड़न' पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के संबंध में स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में इसका जिक्र किया था। बैठक के बाद पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने जानकारी जुटाने की कोशिश की थी लेकिन हमें कोई जानकारी नहीं मिली। आज तीसरी बार पुलिस उनके आवास पर गई थी लेकिन अभी तक सांसद महोदय ने कोई जानकारी नहीं दी है।
पुलिस को जानकारी देंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी के घर पर मुलाकात के बाद स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि हमने राहुल गांधी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए और वह हमें वह जानकारी देंगे, जो हमने मांगी है। आज हमने एक नोटिस दिया है जिसे उनके कार्यालय ने स्वीकार कर लिया है और अगर पूछताछ की जानी है तो हम करेंगे।
राहुल गांधी ने मांगा समय
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि यह एक लंबी यात्रा थी और उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और इसे इकट्ठा करने के लिए समय चाहिए। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही जानकारी देंगे और सूचना मिलते ही हम अपनी कार्यवाही शुरू कर देंगे।
डिटेल के लिए नोटिस भेज चुकी है दिल्ली पुलिस
स्पेशल सीपी ने कहा कि 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी ने जो बयान दिया था उसमें ये बात कही थी की यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थी जो रो रही थीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। आफको बता दें कि राहुल गांधी ने जवाब दाखिल करने के लिए दिल्ली पुलिस से वक्त मांगा है। दिल्ली पुलिस ने 15 और 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस जारी कर पीड़िताओं की डिटेल मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications