एयर इंडिया के स्‍टॉफ को मारने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

एयर इंडिया के कर्मचाीर के साथ गुरुवार को मारपीट करने वाले शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ एयर इंडिया और उसके कर्मचारी की शिकायत पर दिल्‍ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

नई दिल्‍ली। एयर इंडिया के कर्मचाीर के साथ गुरुवार को मारपीट करने वाले शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ एयर इंडिया और उसके कर्मचारी की शिकायत पर दिल्‍ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आपको बताते चले कि फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने शुक्रवार को रवींद्र गायकवाड़ के हवाई यात्रा करने पर रोक लगा दी थी जिसके बाद वह एयर इंडिया और चार प्राइवेट विमानन कंपनियों की उड़ानों से यात्रा नहीं कर पाएंगे।

एयर इंडिया के स्‍टॉफ को मारने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

पीड़ित कर्मचारी और एयर इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस में आरोपी शिवसेना सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार शाम आईपीसी की धारा 308 और 355 के तहत रवींद्र गायकवाड़ पर केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।

दूसरी ओर शिवसेना सांसद गायकवाड़ ने भी दिल्ली पुलिस में शिकायत कराई दर्ज। उनकी शिकायत में कहा गया है कि बिजनेस क्लास टिकट होने के बावजूद उन्हें एयर इंडिया ने इकॉनमी क्लास में सफर कराया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि बीते गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट में सांसद गायकवाड़ ने बदसलूकी का मामला सामने आया था। इस बारे में एयर इंडिया और पीड़ित दोनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। आज कानूनी राय के बाद गायकवाड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 308, 355 के तहत केस दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय राज्‍य न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री पीपी चौधरी ने इस पूरे वाकए पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि अगर किसी ने गुनाह किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। पर टिकट देने से मना नहीं करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि इस तरह का कोई भी कानून और प्रावधान नहीं है कि किसी को यात्रा करने या टिकट करने से रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+