दिल्ली: पुलिस चेकिंग के दौरान 6 लोगों के पास से मिले 70 लाख रुपए
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में आचार संहिता लागू है। इस बीच उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में सोमवार पुलिस ने चौकी जांच पर छह व्यक्तियों के पास से 70 लाख रुपए जब्त किया है। पुलिस को यह सफलता उस वक्त मिली जब शाम तकरीबन पंच बजे प्रेमबाड़ी पुल अंडरपास के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिग के दौरान छह व्यक्ति अपने वाहन में यह कैश लेकर कहीं जा रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है कि इन व्यक्तियों के पास यह नगदी कहां से आई और ये लोग पैसा लेकर कहां जा रहे थे। सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। एसएचओ केशव पुरम ने बताया कि हमने इस पैसे जब्त किए जाने की जानकारी ईडी और आयकर विभाग को दे दी है।
वहीं दूसरी तरफ आयकर विभाग के अधिकारियों ने तमिलनाडु वेल्लोर शहर स्थित सीमेंट गोदाम से भारी मात्रा में कैश बरामद किया था। जानकारी के अनुसार 29-30 मार्च को आयकर विभाग ने कुल 11.53 करोड़ रुपए की नगदी जब्त की थी। यह नगदी कार्टून और बैग में भरा हुआ था। हालांकि अभी तक इस मामले की जानकारी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है कि यह पैसा किसका है। बता दें कि 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। देशभर में आचार संहिता लागू होने की वजह से तमाम जांच एजेंसियां कैश के लेनदेन पर पैनी नजर रख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications