तिहाड़ में बंद हरियाणा के पूर्व CM चौटाला की सेल से मिला मोबाइल, जांच शुरू
नई दिल्ली। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के सेल से तिहाड़ जेल के अधिकारियों को औचक निरीक्षण के दौरान मोबाइल फोन समेत कई चीजें बरामद की हैं। हालांकि इस सामन की जिम्मेदारी उसी सेल में बंद रमेश नाम के एक कैदी ने ली है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों की ओर से गुरुवार को जेल के अंदर कई सेल का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसके बाद ये घटना सामने आई है।
तिहाड़ के अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि, गुरुवार को एक औचक निरीक्षण के दौरान एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक पाउच खैनी और एक तार जेल के कमरे से बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तिहाड़ जेल में चौटाला की सेल में दो अन्य कैदियों को भी रखा गया था। इनमें से एक कैदी ने बरामद चीजों की जिम्मेदारी ली है। चौटाला को दिल्ली हाई कोर्ट ने साल 2015 में आय से एक मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी। तभी से वह तिहाड़ में बंद हैं।
उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया है और जांच में फोन द्वारा किए गए कॉल का पता चलेगा। तिहाड़ के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या दिल्ली पुलिस द्वारा बरामद सेलफोन का इस्तेमाल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला खुद कर रहे थे। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। सबसे अहम बात यह है कि, पैरोल पर 21 दिन तक बाहर रहने के बाद चौटाला बुधवार को जेल वापस लौटे थे।
बता दें, पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी बढ़ती उम्र और दिव्यांगता के चलते समय से पूर्व सजा माफ करने की अर्जी लगा चुके हैं। हाई कोर्ट ने इस याचिका के निपटारे के लिए दिल्ली सरकार को आदेश दिए थे, मगर यह याचिका दिल्ली सरकार के विचाराधीन है।
आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात