क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सशर्त जमानत के बाद चंद्रशेखर के जामा मस्जिद जाने पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। शुक्रवार दोपहर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के जामा मस्जिद जाने पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उन्होंने कोई प्रदर्शन नहीं किया है। दिल्ली पुलिस की ओर से आए बयान में कहा गया है कि कल शाम तिहाड़ से रिहाई के बाद उनके पास दिल्ली छोड़ने के लिए 24 घंटे हैं। इस दौरान उनको राजधानी छोड़नी है। वो जामा मस्जिद और कई जगहों पर गए हैं लेकिन कोई प्रदर्शन नहीं किया है। 26 दिन पहले चंद्रशेखर को सीएए कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गुरुवार को ही अदालत ने 24 घंटे में दिल्ली छोड़ने की शर्त पर चंद्रशेखर को जमानत दी है।

Recommended Video

Chandrashekhar Azad के Jama Masjid पहुंचने पर पुलिस का बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी
Delhi Police, Chandrashekhar Azad, bhim army, delhi, Jama Masjid, चंद्रशेखर आजाद, जामा मस्जिद, दिल्ली पुलिस

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार दोपहर दिल्ली की जामा मस्जिद पर पहुंचे। चंद्रशेखर ने यहां नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के प्रदर्शन कर रहे लोगों को अपना समर्थन दिया। जामा मस्जिद पर जुटे लोगों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा, शांतिपूर्ण विरोध हमारी ताकत है। सभी धर्मों के लोग जो इस कानून के खिलाफ हैं वो हमारे साथ आएं और बताएं कि इस विरोध में मुसलमान अकेले नहीं हैं। इस दौरान आजाद ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी।

गुरुवार रात तिहाड़ जेल से रिहा हुए चंद्रशेखर शुक्रवार सुबह सबसे पहले दिल्ली के रविदास मंदिर गए, फिर गुरुद्वारा और चर्च गए। इसके बाद अब वो जामा मस्जिद पहुंचे। बताया गया है कि शुक्रवार शाम को वो अपने सहारनपुर में गांव चले जाएंगे क्योंकि अदालत ने जमानत में चंद्रशेखर को चार सप्ताह के लिए दिल्ली न आने और 16 फरवरी तक किसी भी प्रदर्शन में शामिल ना होने की शर्त लगाई है।

चंद्रशेखर आजाद के संगठन भीम आर्मी ने 20 दिसंबर को सीएए के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च का आयोजन किया था। पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। चंद्रशेखर को अदालत ने 21 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके बाद 16 जनवरी को उनकी रिहाई हुई।

तीस हजारी कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि वह आंदोलन जारी रखेंगे, आंदोलन तब तक संवैधानिक रूप से जारी रहेगा जबतक यह कानून वापस नहीं लिया जाता है. जो लोग मुल्क को बांटना चाहते हैं हम उनके खिलाफ हैं। उन्होंने जमानत की शर्तों को लेकर अदालत में अर्जी देने की भी बात कही है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने जामा मस्जिद पहुंच पढ़ी संविधान की प्रस्तावना, बोले- सीएए के खिलाफ सब साथ आएंभीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने जामा मस्जिद पहुंच पढ़ी संविधान की प्रस्तावना, बोले- सीएए के खिलाफ सब साथ आएं

Comments
English summary
Delhi Police on Bhim Army chief Chandrashekhar Azad visit to Jama Masjid
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X