दिल्ली: सीलमपुर में 1 महीने के लिए धारा-144 लागू, पुलिस बोली- प्यार से बताया जा रहा है, फिर...
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में सोमवार को हुई हिंसा के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हिंसा प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में दंगे वाली जगहों पर एक महीने के लिए धारा-144 भी लागू कर दी गई है, लोगों को इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के जवान लाउड स्पीकर से दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा, यहां कोई व्यक्ति नजर ना आए, यहां धारा-144 लगा दी गई है। सभी दुकाने बंद कर दें।
Recommended Video
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा, खजूरी, गोकलपुरी और जाफराबाद सहित कई इलाकों में सोमवार और मंगलवार को हिंसक घटनाएं सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 200 के करीब घायल बताए जा रहे हैं। हालात को काबू करने के लिए प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है। मंगलवार को ही हिंसा प्रभावित इलाकों में उपद्रवियों को देखते ही गोली मार देने का आदेश जारी हो गया था। इस दिल्ली पुलिस उन इलाकों में लाउड स्पीकर से उपद्रवियों को चेतावनी दे रही है।
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियों भी सामने आया है जो सीलमपुर इलाके का है, इसमें देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का एक जावन ट्रॉली पर लदे लाउड स्पीकर के साथ चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि पुलिस का जवान कहता है कि एक महीने के लिए धारा-144 लगा दी गई है, यहां कोई भी व्यक्ति नजर ना आए। उसने आगे कहा, 'अभी तुम्हें प्यार से बताया जा रहा है, फिर सख्ती से बताया जाएगा, दुकाने बंद कर दो यहां।'
#WATCH Delhi Police makes an announcement in Seelampur area, "Ek mahine ke liye Section 144 laga di gai hai, yahan koi bhi vyakti nazar na aaye. Abhi tumhe pyar se bataya jaa raha hai, phir sakhti se bataya jayega. Dukane bandh kardo yahan" #DelhiViolence pic.twitter.com/BwYvFLXzM9
— ANI (@ANI) February 26, 2020