Must Read: दिल्ली में इमरजेंसी के लिए अब 100 नहीं बल्कि डायल करें सिर्फ ये नंबर
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इमरजेंसी की स्थिति में तत्काल सहायता के लिए तीन नंबर 100, 101 और 102 के स्थान पर अब सिंगल इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 लॉन्च किया है। बुधवार से ही ये हेल्पलाइन नंबर काम करने लगा है। इस हेल्पलाइन नंबर के शुरू होने से पहले आपको पुलिस की सहायता के लिए 100 नंबर, अस्पताल के लिए 108 नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और फायर स्टेशन के लिए 101 नंबर मिलाना पड़ता था। हालांकि अब आपको इन सभी को नंबरों को याद रखने की जरुरत नहीं है। अब ये सारी सुविधाएं आपको 112 नंबर डायल करने से मिल जाएंगी।

बस एक नंबर DIAL 112 की सुविधा दिल्ली में शुरू
इस फैसले की अच्छी बात यह है कि लोगों की सुविधा के लिए नई प्रणाली के तहत 112 नंबर से सीधे 100 नंबर यानी पुलिस, 101 (दमकल) और 108 (स्वास्थ्य) सेवाओं को एक साथ जोड़ दिया गया है। इससे पहले इमरजेंसी सेवाओं के लिए 20 से अधिक इमरजेंसी नंबर होते थे। कई बार कुछ नंबरों के बिजी होने के कारण फोन मिल पाना संभव नहीं हो पाता था, लेकिन नई प्रणाली के लागू हो जाने के बाद से लोगों को इन परेशानियों से राहत मिल जाएगी।

जानिए, कैसे काम करेगा सिंगल इमरजेंसी नंबर 112
इससे पहले 100 नंबर या 101 नंबर पर कॉल किए जाने पर ये कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में रिकॉर्ड किए जाते थे। फिर इस संदेश को वायरलेस सिस्टम के माध्यम से संबंधित पुलिस पोस्ट या पुलिस वाहन को स्थानांतरित कर दिया जाता था। लेकिन अब, जैसे ही कोई व्यक्ति 112 नंबर डायल करता है, कॉल को तुरंत संबंधित विभाग को स्थानांतरित कर दिया जाएगा और इस पर तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाएगी। अधिकारियों को कॉल करने वाले की लोकेशन का भी पता चल जाएगा। दिल्ली में नया आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर अमेरिका की तर्ज पर है, जहां एक ही हेल्पलाइन नंबर 911 है।

100 या 101 या 102 डायल करेंगे तो भी 112 से ही जुड़ेगी कॉल
दिल्लीवासियों को बुधवार से किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद के लिए 100 की जगह 112 नंबर डायल करना होगा। इस नंबर पर डायल करने वाले जरूरतमंदों के लिए एम्बुलेंस, फायर और पुलिस जैसी तमाम आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली की शुरुआत के साथ ही बुधवार से नए नंबर को लागू कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'नई सेवा की शुरुआत के साथ, नियंत्रण कक्ष एक नवीनतम प्रौद्योगिकी से लैस कॉल सेंटर में बदल जाएगा। भले ही कोई व्यक्ति 100 या 101 या 102 डायल करें, कॉल 112 नंबर से ही जुड़ेगी।' विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशन्स) मुक्तेश चंद्र ने कहा, 'डायल 112' एक वरदान साबित होगा। इससे न केवल समय और पैसा बचेगा।'
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications