खाकी हुई दागदार ! 50 लाख का सोना लूटने का आरोप, 2 हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, मामला दर्ज
खाकी यानी पुलिस पर समाज में कानून व्यवस्था बरकरार रखने का जिम्मा होता है, लेकिन अगर लाखों की लूट का आरोप लग जाए तो ? इस सनसनीखेज मामले में दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात दो हेड कॉन्सटेबल सस्पेंड किए गए हैं।

Delhi Police Gold loot प्रकरण में मीडियान् रिपोर्ट के मुताबिक सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 50 लाख का सोना लूटा गया। 2 हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 50 लाख का सोना लूट लिया। सोना लूटने के आरोप में आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में तैनात 2 हेड कॉन्स्टेबल पर सख्त कार्रवाई कई गई है। विभाग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
खाकी पर लगा दाग, हुई सख्त कार्रवाई
दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के कॉन्स्टेबल पर सोना लूट का आरोप लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। अधिकारियों ने संज्ञान लेकर केस दर्ज किया। आरोपी खाकी वर्दीधारियों को निलंबित कर दिया गया।
दोष साबित होने पर गिरफ्तारी
50 लाख रुपये का सोना लूटने (IGI Gold loot) के आरोपी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल के मामले में आई खबरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। दोष साबित होने पर गिरफ्तारी हो सकती है।
कतर और मस्कट से Gold लेकर लौटे मजदूर !
दोनों आरोपी हेड कांस्टेबल दिल्ली एयरपोर्ट पर IGI पुलिस स्टेशन के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड में तैनात थे। खबर के मुताबिक 50 लाख का सोना उस समय लूटा गया जब मस्कट और कतर से कुछ लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। विदेश से भारतीय सरजमीं पर पहुंचे मजदूर कथित रूप से अपने मालिकों का सोना लेकर आए थे। इन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पुलिस की टीम जांच के नाम पर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देगी। खबरों के मुताबिक मजदूरों के पास अवैध सोना बताते हुए पुलिसकर्मियों ने उनसे सोना छीन लिया।
Recommended Video

साजिश किसकी या मास्टरमाइंड कौन ?
ओमान की राजधानी मस्कट और मीडिल ईस्ट के प्रमुख देश कतर से भारत आए पीड़ित ने पुलिस के पास सोना छीने जाने की कंप्लेन दर्ज कराई। शीर्ष अधिकारियों तक 50 लाख रुपये का सोना लूटने की सूचना पहुंचते ही हड़कंप मच गया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। लूट के आरोपी दोनों हेड कॉन्स्टेबल से शीर्ष पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सोना लूटने की घटना के पीछे साजिश किसकी या मास्टरमाइंड कौन, जैसे पहलुओं पर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications