दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के खिलाफ दर्ज की FIR, PM MODI की मां से जुड़ा है मामला, BJP बोली- कितना नीचे गिरेंगे
PM Modi's MotherAI-Generated Video: दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन को दर्शाने वाले एक एआई-जनित वीडियो को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसकी आईटी सेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिहार कांग्रेस द्वारा 10 सितंबर को साझा किए गए इस वीडियो की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी आलोचना की है।
भाजपा की शिकायत के बाद नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर में कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी की मां और, एक तरह से, पूरे भारत की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इस वीडियो में मोदी के हमशक्ल और उनकी दिवंगत मां हीराबेन जैसी दिखने वाली एक महिला को दिखाया गया है।

किसने दर्ज करवाई एफआईआर?
यह कार्रवाई दिल्ली भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकित गुप्ता ने शिकायत पर हुई है। शुक्रवार को का दर्ज शिकायत में दावा किया गया है कि 10 सितंबर, 2025 को कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल "आईएनसी बिहार" से एक्स पर यह वीडियो पोस्ट किया गया था। जिसमें कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और उनकी मां की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है
वीडियो में क्या दिया दिखाया गया है?
इस वीडियाे को हिंदी में "साहब के सपनों में मां आती है। दिलचस्प संवाद देखिए" कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था। क्लिप में, मोदी के हमशक्ल को "वोट चोरी" के बाद बिस्तर पर जाते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद एक सपने आता है जिसमें उनकी मां जैसी दिखने वाली महिला नजर आती हैं। मोदी अपनी मां को सपने में देखते हैं, जहां उनकी मां उन्हें बिहार चुनाव की राजनीति को लेकर डांटती हैं।

गुप्ता का आरोप है कि इस वीडियो ने प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां दोनों की छवि को अपमानजनक तरीके से पेश किया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह वीडियो कानून, सामाजिक मानदंडों और महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन करता है। गुप्ता ने आरोप लगाया है कि यह कांग्रेस की एक सुनियोजित साजिश है, जिसका उद्देश्य चुनावी माहौल को प्रभावित करना है।
इन धाराओं के तहत पुलिस ने मामला किया दर्ज
दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(2), 336(3)(4), 340(2), 352, 356(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त, आईटी एक्ट और डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट की संबंधित धाराओं को भी शामिल किया गया है। पुलिस ने सभी डिजिटल सबूतों को सुरक्षित कर लिया है और साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
पीएम मोदी की मां पर पहले की थी अभद्र टिप्पणी
भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकित गुप्ता ने बताया इससे पहले 27-28 अगस्त को दरभंगा में आयोजित कांग्रेस-राजद की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई थीं। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा था कि मतदाता ऐसे व्यवहार को माफ नहीं करेंगे।
भाजपा बोली- आप कितना नीचे गिरेंगे?
भाजपा के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट ने कांग्रेस पर सीमाएं लांघने का आरोप लगाया: "पहले, कांग्रेस-राजद मंच से गालियां दी गईं। अब, एक एआई वीडियो बनाया गया है। आप कितना नीचे गिरेंगे?" भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस वीडियो को "घटिया मानसिकता" का सबूत बताया और याद दिलाया कि मोदी ने अपनी विनम्र पृष्ठभूमि के बावजूद लंबे समय से व्यक्तिगत अपमान सहा है।
क्या बोली कांग्रेस?
वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अपना बचाव किया है। पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, "यदि कोई मां अपने बेटे को सही काम करने की सीख दे रही है तो इसमें अपमान कहां है।" उन्होंने आगे कहा कि यह न तो मां के प्रति अपमान है और न ही बेटे के प्रति।












Click it and Unblock the Notifications