दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की मौत, कोरोना वायरस सैंपल पॉजिटिव था

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते दिल्ली में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से इस बाबत जानकारी देते हुए कहा गया है कि दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को मृत अवस्था में मंगलवार को आरएमएल अस्पताल लाया गया था, उसका कोरोना वायरस टेस्ट का रिजल्ट आना था। आज उसका रिजल्ट आ गया है, जिसमे वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

dp

वहीं दिल्ली की सुरक्षा में तैनात इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस(आईटीबीपी) के 45 अन्य जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें से 43 दिल्ली की आंतरिक सुरक्षा में तैनात थे और 2 दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगे हुए थे, मालूम हो कि दिल्ली में तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। राजधानी में जल्द ही यह संख्या पांच हजार के आंकड़े को भी पार कर जाएगी।

देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 49 हजार को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 49,391 हो गई है। जिसमें 33,514 सक्रिय हैं, 14,183 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1694 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 27.41 फीसदी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+