Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक सक्रिय आतंकी गिरफ्तार

आरोपी रियाज़ अहमद को कानून की उचित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जम्मू-कश्मीर के संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।Lashkar-e-Taiba module: राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का सक्रिय आतंकी गिरफ्तार किया गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस थाने ने जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा हाल ही में कुपवाड़ा में भंडाफोड़ किए गए आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है।

गिरफ्तार आतंकी ने एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई। आरोपी शख्स की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है।

Lashkar-e-Taiba module

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस थाने की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से हाल ही में कुपवाड़ा में भंडाफोड़ किए गए आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल एक आंतकी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पकड़ा गया आतंकी रियाज अहमद पुलिस के मुताबिक एक रिटायर्ड फौजी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी रियाज अहमद को कानून की उचित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जम्मू-कश्मीर के संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 4 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह आतंकवादी आकाओं द्वारा एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर के साथ एक साजिश रचने में शामिल था। इस संबंध में धारा 120बी आईपीसी, 7/25 इंडियन आर्म्स एक्ट, 13, 18, 20, 23, 38, 39 यूए(पी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक सक्रिय आतंकी गिरफ्तार

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+