20 करोड़ की हेरोइन के साथ एक नाइजीरियन समेत तीन गिरफ्तार
लिस द्वारा बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पांच किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक नाइजीरियन है। पुलिस द्वारा बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है।
दिल्ली में पुलिस ने सोमवार को नाइजीरिया के एक नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलोग्राम हेरोइन जब्त किया। स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि पंजाब के ड्रग्स तस्कर दिल्ली में रहने वाले अफ्रीकी मूल के नागरिकों से हेरोईन लेने के लिए आने वाले हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि 1 सितंबर को पंजाब के रहने वाले दो ड्रग्स डीलर उत्तम नगर में हस्तसाल में शिव मंदिर के नजदीक अफ्रीकी मूल के एक डीलर से हेरोइन की खेप लेने के लिए आने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया।
पुलिस ने बताया कि 2 सितंबर को एक नाइजीरियन नागरिक दसीतदिम्मा कासमीर एरिनजे ने जसवंत सिंह उर्फ सोनू और चरणजीत सिंह उर्फ जीता को हेरोइन के दो पैकेट सौंपे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।