जासूसी के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार, पासपोर्ट और आधार बरामद
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने चीन के नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास भारत का पासपोर्ट है। पुलिस ने 13 सितंबर को इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, इसका नाम चार्ली पेंग है। पुलिस ने इसके पास से भारतीय पासपोर्ट के अलावा आधार कार्ड भी बरामद किया है। इसके अलावा इसके पास एक फॉर्चूनर कार, 3.5 लाख रुपए भारतीय मुद्रा में और 2000-2200 डॉलर थाई मुद्रा में बरामद किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर कैसे इस व्यक्ति के पास भारत का पासपोर्ट और आधार कार्ड आया और वह भारत में किस मकसद से रह रहा है।
पुलिस ने चीनी नागरिक को भारत में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चार्ली पेंग के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे 13 सितंबर को दिल्ली के मजनू के टीला से गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। गुड़गांव स्थित पेंग के घर पर पुलिस ने छापेमारी की जहां पर ये दस्तावेज सीज किए गए थे। जानकारी के अनुसार पेंग का यहां पर ऑफिस सथा और वह यहां विदेशी मुद्रा का बिजनेस करते थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि पेंग पास साल पहले यहां आए थे और तबसे वह यहां रहे हैं।
पुलिस के अनुसार पेंग अधिकतर पूर्वोत्तर राज्यों और हिमाचल प्रदेश जाते थे। यही नहीं पेंग ने एक भारतीय लड़की से शादी की है, जिसकी वजह से वह उन्हें मणिपुर से पासपोर्ट हासिल करने में आसानी हुई।
इसे भी पढ़ें- Pics:ऐसा शहर जहां मकड़ियों ने हर तरफ बिछाया अपना जाल
{document1}