धर्म पूछकर सब्जी वाले को डंडे से पीटा, एक बाइक के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां एक सब्जी वाले का धर्म पूछकर उसकी पिटाई गई...

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी के बीच कुछ ऐसी भी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो मानवता को शर्मसार कर रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली में हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक कॉलोनी के लोगों के बीच मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि कॉलोनी के अंदर पहचान-पत्र देखने के बाद ही किसी फल या सब्जी बेचने वाले को एंट्री दी जाएगी। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां एक सब्जी वाले का धर्म पूछकर उसकी पिटाई की गई। मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

नाम पूछने के बाद की डंडे से पिटाई

नाम पूछने के बाद की डंडे से पिटाई

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स एक सब्जी वाले से उसका पहचान पत्र मांग रहा है। पहचान पत्र ना होने पर पहले तो यह शख्स उस सब्जी वाले को धमकाता है और इसके बाद उसका नाम पूछता है। नाम बताने के बाद आरोपी शख्स एक डंडे से उस सब्जी वाले की पिटाई शुरू कर देता है। आरोपी शख्स सब्जी वाले को धमकी देता है कि दोबारा इस इलाके में मत आना। इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाभ भारती ने भी दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े किए।

'ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं'

'ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं'

हालांकि, मामला सामने आते ही दिल्ली पुलिस ने वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा ने इस मामले में ट्वीट करते हुए बताया, 'घटना का वीडियो आने पर तुरंत संज्ञान लिया गया और मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसी घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

वीडियो में दिखी बाइक से पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स का नाम प्रवीण बब्बर है और वो टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस करता है। पुलिस ने जब वीडियो की जांच की तो उसमें एक मोटरसाइकिल का नंबर नजर आया। इस नंबर की डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि यह बाइक दिल्ली के मोलरबंद इलाके में रहने वाले एक शख्स की है। पुलिस उस शख्स के पास पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। बाइक के मालिक ने बताया कि सब्जी वाले की पिटाई करने वाला शख्स दिल्ली के बदरपुर एक्सटेंशन में रहने वाला प्रवीण बब्बर है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दो हफ्ते के लिए आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन

दो हफ्ते के लिए आगे बढ़ सकता है लॉकडाउन

आपको बता दें कि देश में लागू 21 दिनों का लॉकडाउन कल पूरा होने जा रहा है और कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए इस बात के पूरे कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉकडाउन को अभी कम से कम 2 हफ्तों के लिए जारी रखा जा सकता है। लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 10 बजे देश के नाम अपना संबोधन जारी करेंगे। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 9352 तक पहुंच गई है, जिनमें 905 पॉजिटिव केस पिछले 24 घंटों में सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+