एयरफोर्स की सुरक्षा में सेंध! हनीट्रैप में फंसा विंग कमांडर, खुफिया जानकारी भेज दी पाकिस्तान

IAF Wing Commander Honey Trap Case: दिल्ली पुलिस की जांच में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर से जुड़े कथित जासूसी मामले में कई अहम बातें सामने आई हैं। अधिकारी को करीब दो महीने पहले संवेदनशील रक्षा जानकारी कथित तौर पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियों को शक है कि मामला सिर्फ एक अधिकारी तक सीमित नहीं है और इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है।

बताया जा रहा है कि अधिकारी अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसकी एक महिला से पहचान हुई। बातचीत बढ़ी तो महिला ने कथित तौर पर उसका भरोसा जीता और उससे रक्षा से जुड़ी जानकारी हासिल की। जांच में मोबाइल ऐप के जरिए फोटो, वीडियो और दस्तावेज भेजे जाने की बात भी सामने आई है।

IAF Wing Commander Honey Trap Case

सोशल मीडिया से शुरू हुई कहानी

मिली जानकारी के मुताबिक, विंग कमांडर की सोशल मीडिया के जरिए एक महिला से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ गया। आरोप है कि महिला ने अधिकारी की निजी परेशानियों का फायदा उठाकर उसका विश्वास हासिल किया और इसी दौरान उससे संवेदनशील जानकारी लेने लगी। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला अपने साथी विंग कमांडर के साथ रक्षा यूनिट्स में आती-जाती थी। इस वजह से जांच एजेंसियां महिला की भूमिका के साथ-साथ उसके संपर्कों की भी जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: IPS Veenu Bansal: कौन हैं IPS वीनू बंसल, राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा से क्यों हटाए गए? किया पद का दुरूपयोग

31 मई की रात गिरफ्तारी

भारतीय वायुसेना को मामले की जानकारी मिलने के बाद इसे दिल्ली पुलिस के साथ साझा किया गया। इसके बाद पुलिस ने 31 मई की रात विंग कमांडर को गिरफ्तार किया। शुरुआत में उसे पुलिस कस्टडी में रखा गया और बाद में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या अधिकारी के अलावा दूसरे लोग भी इस कथित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हैं।

पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी जानकारी

विंग कमांडर पर आरोप है कि उसने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी और दस्तावेज कथित तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ साझा किए। इसी मामले में उस पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि, जांच अभी जारी है और एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अधिकारी ने वास्तव में कौन-कौन से दस्तावेज और रक्षा संबंधी जानकारियां शेयर की थीं।

मोबाइल में कराया गया था ऐप इंस्टॉल

इस मामले में जांच के दौरान मोबाइल फोन को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। आरोप है कि महिला ने विंग कमांडर के फोन में एक ऐप इंस्टॉल करवाया था। इसके जरिए कथित तौर पर फोटो, वीडियो और दस्तावेज पाकिस्तानी हैंडलर्स तक भेजे गए।

अब जांच एजेंसियां इस ऐप के इस्तेमाल, उससे भेजी गई सामग्री और अधिकारी तथा महिला के बीच हुई बातचीत की पड़ताल कर रही हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में महिला की भूमिका क्या थी और क्या उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।

ये भी पढ़ें: CJP अब मांगेगी सुप्रीम कोर्ट के जज का इस्तीफा? महुआ मोइत्रा बनीं वजह! सौरभ दास ने ये क्या कह दिया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+