पुलिस में क्यों नहीं होता बिल्लियों को स्क्वायड? एलन मस्क के बेटे के सवाल का दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब

Delhi Police ने एलन मस्क के सवाल का जवाब दिया है। उसका ट्वीट खूब वायरल हो रहा।

Elon Mus

एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वहां पर वो काफी मजेदार पोस्ट भी करते हैं। अब उन्होंने दुनियाभर की पुलिस से एक सवाल पूछा, जिसका दिल्ली पुलिस ने मजेदार जवाब दिया है।

मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि उनके बेटे Lil X ने अभी पूछा कि पुलिस में कुत्ते तो होते हैं, लेकिन बिल्लियां क्यों नहीं। उनका ये सवाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। कई देशों की पुलिस ने उस पर कमेंट किया, लेकिन दिल्ली पुलिस का ट्वीट सबसे मजेदार रहा।

दिल्ली पुलिस ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि हाय, एलन मस्क, प्लीज Lil X को बताइए कि पुलिस कैट इसलिए नहीं होतीं क्योंकि उन्हें feline-y और 'purr'petration के चलते गिरफ्तार किया जा सकता है।

वैसे तो बहुत से लोग इन दोनों अंग्रेजी के शब्दों का मतलब नहीं समझ पा रहे हैं। दरअसल felony और perpetration शब्दों के साथ दिल्ली पुलिस ने वर्ड-प्ले किया है। इन शब्दों का हिंदी में मतलब अपराध होता है। ऐसे में देखा जाए तो मस्क के मजेदार सवाल का जवाब दिल्ली पुलिस ने मजाकिया अंदाज में दिया।

आपको बता दें कि हर देश के पुलिस डिपार्टमेंट में स्पेशल डॉग स्क्वायड रहता है। उनका काम बम या वारदात वाली जगह से सबूत जुटाने का रहता है। सभी देशों की सेनाएं और अर्धसैनिक बल भी अपने साथ डॉग स्क्वायड लेकर चलते हैं।

कुल कितने बच्चे हैं?
एलन मस्क के कुल साथ बच्चे हैं। उनकी पार्टनर सिंगर ग्रिम्स ने पिछले साल एक बेटे को जन्म दिया। मस्क ने उसका नाम X Æ A-12 रखा। इसमें X का मतलब है- द अननोन वेरिएबल, Æ- Ai(लव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) A-12 का मतलब है- फेवरेट एयरक्राफ्ट। उस वक्त मस्क ने भी ट्विटर पर अपने बेटे के नाम का मतलब लिखते हुए कहा कि उसके नाम का मतलब हैप्पी, हेल्दी और क्यूट है।

Recommended Video

    Twitter को लेकर Elon Musk ने क्यों कही ये बात, मस्क के दिमाग में चल क्या रहा है | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+