CAA Protest: दरियागंज हिंसा में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। दरियागंज में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे, इस दौरान भीड़ हिंसक हो गई। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया, इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Delhi Police: 10 persons arrested in connection with violence in Daryaganj during CAA Protest

दरियागंज इलाके में हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। यहां प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया था। दरियागंज हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में बताया कि शुक्रवार को जामा मस्जिद क्षेत्र में नमाज के लिए बड़ी भीड़ इकट्ठा हुई थी। नमाज पढ़ने के बाद वे लोग जंतर-मंतर की तरफ मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन वहां मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जंतर-मंतर की ओर मार्च करने नहीं करने के लिए मना लिया।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शुक्रवार शाम को प्रदर्शन के दौरान अचानक कुछ भीड़ में मौजूद लोगों ने बैरिकेड्स तोड़ना शुरू कर दिया और पुलिस की सलाह के खिलाफ जंतर मंतर की ओर मार्च करने के लिए पथराव किया। पुलिस ने उन्हें वापस धकेलने के लिए वाटर कैनन और बल का प्रयोग किया। पुलिस ने जामा मस्जिद और दरियागंज इलाके में प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर जामिया इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुआ था, इसके बाद सीलमपुर और जाफराबाद में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था। हालांकि, गुरुवार को दिल्ली में हिंसा की घटनाएं कम हुईं लेकिन एक बार फिर शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने कार को हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+