मोदी-शाह के साथ बीजेपी शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम की मुलाकात

नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी के पार्टी कार्यालय में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के मुखिया अमित शाह के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इससे पहले बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने दिल्ली में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। पार्टी की ओर से बीजेपी शासित सभी राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम को दिल्ली बुलाया गया था। मुख्यमंत्री परिषद् की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली में बीजेपी के सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक

दिल्ली में बीजेपी के सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक

दिल्ली में पार्टी के नए कार्यालय में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले अमित शाह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीजेपी के सीएम और डिप्टी सीएम से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम के साथ खास बैठक की।

पीएम मोदी भी बैठक में शामिल

पीएम मोदी भी बैठक में शामिल

ऐसा माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की ओर से ये अहम बैठक बुलाई गई है। भावी रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए ये बैठक बुलाई गई है। बैठक में शामिल होने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

बीजेपी कार्यालय में अहम बैठक

बीजेपी कार्यालय में अहम बैठक

बीजेपी के नए केंद्रीय कार्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई। इसमें पीएम मोदी की उपस्थिति में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में ये बैठक हुई। इस बैठक में वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। अगले माह राज्यसभा की 58 सीटों के चुनाव हैं। बैठक में इसको लेकर भी पार्टी की ओर से आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें चुनावी तैयारियों के साथ-साथ संगठन की तैयारी और केंद्र सरकार की योजना के प्रचार की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+