VIDEO: शाहीन बाग प्रदर्शन में पिस्टल लेकर पहुंचा शख्स, हंगामा
नई दिल्ली। शाहीन बाग के प्रदर्शनशस्थल पर एक शख्स मंगलवार को पिस्टल लेकर पहुंच गया। दिल्ली के शाहीन बाग में हजारों लोग नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ धरने पर हैं। मंगलवार को लाइसेंसी पिस्टल लेकर ये शख्स प्रदर्शनकारियों से बात करने पहुंचा तो हंगामा हो गया। किसी तरह इसे लोगों ने यहां से बाहर किया। हंगामे के दौरान का वीडियो भी सामने आया है।
दिल्ली के शाहीन बाग में 15 दिसंबर से महिलाएं धरने पर हैं। तब से ये धरना लगातार जारी है। सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में ही करीब आधा दर्जन स्थानों पर इस तरह के प्रदर्शन चल रहे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी इस कानून का भारी विरोध हो रहा है।
#WATCH A person who had gone to Shaheen Bagh to talk to protestors brandished a licensed pistol at the protest site, today. More details awaited. (Source - Delhi Police) pic.twitter.com/kHFbUnt8KG
— ANI (@ANI) January 28, 2020
दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भी शाहीन बाग लगातार बहस में है। भारतीय जनता पार्टी लगातार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर ये आरोप लगा रही है कि वो इस प्रदर्शन के पीछे हैं। वहीं कांग्रेस और आप का कहना है कि सरकार के लोगों को प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलकर गतिरोध दूर करना चाहिए।
गांधीजी को अपमानित करने वाले शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को गोली मारेंगे: चिदंबरम