दिल्ली बोली केजरीवाल जी आपका फ्री का बदबूदार पानी नहीं चाहिए

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे कर लिये हैं। केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता को हासिल करने के लिए बिजली-पानी के मुद्दे को जमकर भुनाया था। यही नहीं फ्री पानी और आधे दाम पर बिजली का वादा केजरीवाल को दिल्ली के सिंघासन तक ले आया। लेकिन अब इसी वादे को दिल्ली की जनता ने खारिज कर दिया है।[केजरीवाल के मंत्री के भाई भी छोटे मंत्री साहब]

water

दिल्ली के लोग भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा गंदे बदबूदार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि कई इलाकों में पानी तो पहुंच रहा है लेकिन बदबूदार पानी लोगों के किसी काम का नहीं है। लिहाजा लोगों ने साफ लफ्जों में कह दिया है कि पैसे लो मगर पानी साफ दो हमें।

दिल्ली के कई ईलाकों में जलबोर्ड बदबूदार पानी की सप्लाइ कर रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने शिकायत करना शुरु कर दिया है कि तकरीबन पंद्रह दिनों से झाग वाला काला बदबूदार पानी आ रहा है। लोगों ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फ्री पानी का वादा तो किया था।

लेकिन बदबूदार पानी की हमने तो उम्मीद नहीं की थी। लोगों ने गंदे बदबूदार पानी से तंग आकर अब कहना शुरु कर दिया है कि पैसे लो और हमें साफ पानी मुहैया कराओं। यही नहीं लोगों ने फ्री का बदबूदार पानी भी लेने से मना कर दिया है। पानी इस कदर गंदा आ रहा है कि लोग इसे नहाना तो दूर हाथ धोने के लायक भी नहीं समझ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+