इस तरह दिल्ली के बाशिंदों ने लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को इंडिया गेट पर दी श्रद्धांजलि
उमर की हत्या जम्मू और कश्मीर के शोपियां में आंतकियों ने हत्या कर दी थी।
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि उमर की हत्या जम्मू और कश्मीर के शोपियां में आंतकियों ने हत्या कर दी थी।
इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के उन तीन आतंवादियों के पोस्टर शोपियां में लगाए हैं जिन्होंने इंडियन आर्मी के 23 वर्ष के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या की थी
सेना का मानना है लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के छह आतंकियों ने लेफ्टिनेंट फैयाज की हत्या की है।
फैयाज साउथ कश्मीर के कुलगाम के ही रहने वाले थे और छुट्टियों पर अपनी बहन की शादी पर घर आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लेफ्टिनेंट फैयाज जब अपनी बहन के साथ बैठे थे तो हथियारों से लैस कुछ व्यक्ति घर में दाखिल हुए और उन्हें अपने साथ ले गए।
जम्मू कश्मीर पुलिस को इस बात का शक है लेफ्टिनेंट फैयाज की हत्या में उन्हीं इंसास राइफल का प्रयोग किया गया है जिन्हें कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर पुलिस के दो सिपाहियों से आतंकियों ने छीन लिया था।
वहीं इंडियन आर्मी ने 23 वर्ष के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को वीडियो जारी कर श्रद्धांजलि दी है। इस एक मिनट पांच सेकेंड के वीडियो में ले. को एक ऐसा भारतीय बताया गया जो इस देश की मिट्टी का बहादुर सैनिक था।
वीडियो में जानकारी दी गई है कि ले.उमर फैयाज एक बेहतरीन हॉकी और वॉलीबॉल खिलाड़ी थे। वह काफी होशियार और जिंदादिल थे। एक किसान के बेटे जिन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी के बाद इंडियन मिलिट्री एकेडमी में अपनी पढ़ाई की।
#WATCH Massive crowd turns up to pay tribute to late army officer Lt. Ummer Fayaz at Delhi's India Gate, abducted and killed by terrorists pic.twitter.com/QJWFBZENqj
— ANI (@ANI_news) May 13, 2017
{promotion-urls}