Pollution: प्रदूषण से लगातार राजधानी बेहाल, दिल्ली में आज और कल Odd-Even नहीं
नई दिल्ली। प्रदूषण की शिकार दिल्ली को आज भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है, आज भी यहां के लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 का स्तर 251 दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 232 दर्ज किया। ये दोनों स्तर ही खराब श्रेणी में माने जाते हैं, तो वहीं गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर दिल्ली सरकार ने 11 और 12 नवंबर यानी सोमवार और मंगलवार को ऑड-ईवन नियमों में छूट देने की घोषणा की है।
दिल्ली में आज और कल Odd-Even नहीं
दिल्ली सरकार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक फैसला लोगों की सहूलियत के नाम हो रहा है, 550वें गुरूपर्व और नगर कीर्तन के उपलक्ष्य में 11 व 12 नवम्बर को #OddEven नहीं होगा लागू।
आज भी जहरीली हवा की चपेट में दिल्ली
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आज शाम से सुधार देखने को मिल सकता है और अगले तीन दिनों में यहां की हवा बेहतर होगी, हालांकि प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी के बीच ही रहने की उम्मीद है, तो वहीं वहीं गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता का स्तर 325 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है । रविवार को वसुंधरा इलाके में वायु प्रदूषण का स्तर 325 दर्ज किया गया।

ग्रीनपीस ने सरकार के दावे को गलत बताया
पर्यावरण के लिए काम करने वाली गैरसरकारी संस्था ग्रीनपीस इंटरनेशनल ने दिल्ली में प्रदूषण घटाने के आम आदमी पार्टी के दावे को गलत करार दिया है। ग्रीनपीस के मुताबिक, दिल्ली में पिछले कुछ सालों में प्रदूषण का स्तर 25% नहीं घटा है। संस्था ने कहा कि अगर दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता और सैटेलाइट डेटा के साथ पेट्रोल-डीजल जैसे जीवाश्म ईंधनों की बढ़ती खपत के आंकड़ों को मिलाकर देखें तो सरकार का पिछले कुछ सालों में 25% प्रदूषण घटने का दावा ठीक नहीं लगता जबकि दिल्ली के सीएम का दावा है कि दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 2012-2014 के 154 के औसत से 2016-2018 में 115 तक आ गया है। यह पीएम 2.5 में करीब 25% की कमी है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications