'सांस तो लेने दो...', दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों पर ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

24 जनवरी की दोपहर नेपाल में आए भूकंप के झटके के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

Delhi Earthquake Twitter Reaction

Delhi Earthquake Twitter Reaction: दिल्ली-एनसीआर में आज के भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके लगभग 30 सेकेंड कर रहे। दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद हर जगह भूकंप के झटके महसूस किए। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगे। भूकंप आते ही ट्विटर पर इसको लेकर मीम्स की बाढ आ गई है। दिल्लीवासी ट्विटर पर भूकंप को लेकर फनी मीम्स और कमेंट कर रहे हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक नेपाल में आज दोपहर 2:28 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी वजह से दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। इसकी अक्षांश 29.41 और लंबाई 81.68 और गहराई 10 किमी थी। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र की प्रमुख मोनिका दहल ने कहा कि पश्चिमी नेपाल के व्यापक क्षेत्रों में 5.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसलिए पड़ोसी भारत के कुछ हिस्सों में भी इसके झटके महसूस किए गए।

भूकंप को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर क्या-क्या कहा?

भूकंप के झटकों के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स तुरंत ट्विटर पर पहुंच गए और माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। हैशटैग #Earthquake ने भी ट्रेंड लिस्ट में जगह बनाई। जहां कुछ यूजर्स ने फनी मीम शेयर किए थो वहीं कई लोग दिल्ली में बार-बार आने वाले भूकंप को लेकर परेशान दिखे।

आप नेता गौरव राय ने ट्विटर पर लिखा, ''दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप की पुष्टि के लिए लोग ट्विटर देखते हैं''

एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''उत्तर प्रदेश में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। लखनऊ से लेकर नोएडा गाजियाबाद लोगों को तेज झटकों का अहसास हुआ।

एक यूजर ने फनी मीम शेयर करते हुए लिखा, ''सांस तो लेने दो भई।" एक यूजर ने लिखा, '' दिल्ली में भूंकप आना तो जैसे वीकेंड की तरह हो गया ह, हर हफ्ते आ जाता है।''

क्या आपको भी दिल्ली में आज दोपहर में भूकंप के झटके महसूस हुए, तो कमेंट सेक्शन में हमें जरूरत बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+