सुप्रीम कोर्ट ने दी दिल्ली के अस्पतालों में निर्माण कार्य जारी रखने की इजाजत
नई दिल्ली, 3 दिसंबर: पिछले एक महीने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। दिल्ली सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया था, साथ ही प्राइवेट कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने के निर्देश भी दिए थे। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। कोर्ट ने कल राज्यों और केंद्र को फटकार लगाई थी, साथ ही उन्हें 24 घंटे के अंदर प्रदूषण नियंत्रण पर सीरियस प्लान पेश करने का आदेश दिया था।
Recommended Video

लाइव अपडेट:-
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि उन्होंने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के अपने निर्देशों के अनुपालन की निगरानी के लिए एक इंफोर्समेंट टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2021
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। तस्वीरें हौज खास इलाके से हैं। pic.twitter.com/pEOY8kEIGJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2021












Click it and Unblock the Notifications