Delhi Fire: दिल्ली के नरेला की फैक्ट्री में गैस लीक होने से लगी भीषण आग, 3 की मौत, 6 झुलसे
Delhi Fire News: दिल्ली की नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने से फैक्ट्री में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना गया था और एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया, जिसके बाद विस्फोट हो गया।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि, मामले की जांच की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सफदरगंज में भर्ती किया गया है। एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती 3 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications