रेप का आरोपी दिल्ली का अधिकारी Facebook पर था Open Relationship में, करता था धर्म की बातें
Delhi Burari Minor Rape Case: दिल्ली सरकार के सस्पेंड अधिकारी 'प्रेमोदय खाखा' (Premoday Khakha) पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी से कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। प्रेमोदय खाखा और उनकी पत्नी को इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमोदय खाखा की पत्नी पर नाबालिग को गर्भपात के लिए गोलियां देने के आरोप हैं। अगर आप प्रेमोदय खाखा की फेसबुक प्रोफाइल पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि उन्होंने fb बॉयो में लिखा है कि, 'I am in Open Relationship'। इसके अलावा प्रेमोदय खाखा अपने फेसबुक पेज पर खुद को एक धार्मिक शख्स की तरह प्रेजेंट करते हैं।

प्रेमोदय खाखा दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश के बाद प्रेमोदय खाखा को निलंबित कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर दिखते हैं धार्मिक व्यक्ति!
प्रेमोदय खाखा फेसबुक पर एक धार्मिक व्यक्ति के रूप में दिखते हैं। उन्होंने अपने पेज पर चर्च में प्रार्थनाओं और भजनों के कई वीडियो शेयर किए हैं। प्रेमोदय खाखा फेसबुक पर कई कई पादरियों और प्रचारकों को फॉलो करते हैं और नियमित रूप से धार्मिक कंटेंट शेयर करते हैं।
यहां तक कि फेसबुक पर उनके बॉयो में बाइबिल की एक पंक्ति लिखी हुई है, "जॉन 14:21 जो कोई यीशु की आज्ञाओं का पालन करता है, वह उससे प्यार करता है, वह और पिता उससे प्यार करते हैं और वह प्रकट होंगे"।

फेसबुक पर लिखी 'ओपन रिलेशनशिप' की बात
प्रेमोदय खाखा की प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने लिखा है कि, 'आई एम इन ओपन रिलेशनशिप'। बता दें कि 'ओपन रिलेशनशिप' एक साथ कई रोमांटिक या यौन रिश्तों को बनाए रखने की प्रथा को संदर्भित करता है। यह व्यवस्था आपसी सहमति पर आधारित होती। समें एक या दोनों साथी रिश्ते की सीमा के बाहर रोमांटिक या यौन संबंध बनाते हैं।
अपने फसबुक बॉयो में प्रेमोदय खाखा ने यह भी बताया है कि वह वह वर्तमान में माननीय मंत्री, डब्ल्यूसीडी, दिल्ली के कार्यालय में विशेष कर्तव्य अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वह पहले दिल्ली सरकार के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने झारखंड के घाटो टांड में डॉ. राम मनोहर लोहिया श्रमिक हाई स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से सोशल वर्क में मास्टर (एमएसडब्ल्यू) की पढ़ाई की। वर्तमान में वह दिल्ली के बुराड़ी के रहने वाले हैं, वहीं मूल निवासी झारखंड रांची के हैं।
पीड़िता आरोपी को कहती थी- मामा
ये पूरा मामला 2020 में लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई जब पीड़िता महज 14 साल की थी। लड़की और उसके माता-पिता दिल्ली के पास बुराड़ी के एक चर्च में गए थे। वहां उनकी मुलाकात प्रेमोदय खाका से हुई, जो जल्द ही उनके पिता की अच्छी दोस्त बन गईं।
समय के साथ, उनका रिश्ता विकसित हुआ और लड़की की मां प्रेमोदय खाखा को अपना 'भाई' कहने लगी और नाबालिग उसे अपना 'मामा' बुलाती थी। लेकिन कुछ दिनों बाद लड़की के पिता की जान चली गई। पिता की मृत्यु के बाद लड़की पर दुखों का पड़ा और वह दुखी रहने लगी।
इसी दौरान प्रेमोदय खाखा के घर पीड़िता रहने के लिए चली गईं। पीड़िता की मां ने सोचा कि वहां परिवार के साथ रहने के बाद बेटी के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
रिपोर्टों के मुताबिक 01 अक्टूबर 2020 को दिल्ली सरकार के अधिकारी नाबालिग लड़की को घर ले आए जहां वह लगभग चार महीने तक रही। इस दौरान लड़की के साथ चार से पांच महीनों तक लगातार रेप किया गया। उस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हुईं।
जिसके बाद 14 वर्षीय लड़की जनवरी 2021 में घर लौट आई। जल्द ही, उसकी मां को ध्यान आने लगा कि उसकी हालत खराब हो गई है। उसे अक्सर चिंता और घबराहट के दौरे पड़ने लगते थे। बेटी की बिगड़ती हालत को देखते हुए उनकी मां उन्हें अस्पताल ले गईं। काउंसलिंग के दौरान लड़की ने खुलासा किया कि उसके साथ उस आदमी ने बलात्कार किया था जिसे वह 'मामा' कहती थी।
उसने यह भी बताया कि कई बार बलात्कार किए जाने के बाद वह गर्भवती हो गई थी और आरोपी की पत्नी ने उसे गर्भपात कराने के लिए दवाइयां दी थीं। इन सभी चौंकाने वाली जानकारियों को जानने के तुरंत बाद, पीड़िता की मां ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराईं।












Click it and Unblock the Notifications