दिल्ली मेट्रो दुनिया में दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल ने भारत को फिर दुनिया की सबसे अग्रणी श्रेणी में ला खड़ा किया है। दुनियाभर के 18 देशों मेट्रो की सेवाओं को लेकर कराए गए सर्वे में दिल्ली मेट्रो को कस्टमर सैटिस्फैक्शन के लिए दूसरी सबसे बेहतर मेट्रो का दर्जा प्राप्त हुआ है।

delhi metro

ऑनलाइन कराए गए इस सर्वे में लंदन की मेट्रो को पहला स्थान प्राप्त हुआ है जबकि बैंकाक की मेट्रो के तीसरा स्थान मिला है। दुनियाभर के मेट्रो नेटवर्क को अलग-अलग पैमानों पर आंकने वाले ग्लोबल मेट्रो बैंचमार्किंग ग्रुप्स 'नोवा एंड कॉमेट' के इस सर्वे में लोगों ने दिल्ली मेट्रो के कई दूसरे पहलुओं के बारे में भी राय रखी।

सर्वे में लोगों से मेट्रो के बारे में उनकी अलग-अलग कैटेगरी में सवाल पूछे गए थें। दिल्ली मेट्रो के बारे में लोगों ने मेट्रो में रहने वाली भीड़भाड़ और भरोसे को ऐसे दो जरूरी फील्ड बताया है, जिन पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इस ऑनलाइन सर्वे में दुनियाभर के 41 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

जिन शहरों की मेट्रो के बीच कॉम्पिटिशन था, उनमें दिल्ली के अलावा हांगकांग, लंदन, मैड्रिड, पैरिस, सैनडियागो, सिंगापुर, बार्सिलोना, ब्रुसेल्स, बैंकॉक, लंदन, इस्तांबुल, कुआलालंपुर, लिसबोआ, मॉन्ट्रेल, न्यू कासल, रियो डी जिनेरियो और टोरंटो की मेट्रो शामिल थी। सर्वे यूरोपियन मानक 13816 के आधार पर कंडक्ट किया गया था, जिसमें मेट्रो की उपलब्धता, इस्तेमाल करने में आसानी, जानकारी देने का सिस्टम, भरोसा, कस्टमर केयर, आराम, भीड़भाड़ और सुरक्षा जैसे पहलुओं को शामिल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+