यूपीएससी छात्रों के लिए सभी लाइनों पर कल सुबह 6 बजे से संचालित की जाएगी दिल्ली मेट्रो
यूपीएससी छात्रों के लिए सभी लाइनों पर कल सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएंगी दिल्ली मेट्रो
नई दिल्ली। UPSC prelims 2020 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) कल ( रविवार 4 अक्टूबर ) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 आयोजित की गई हैं। यूपीएससी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परिक्षार्थिेयों की सुविधा के लिए कल (रविवार) सुबह 6 बजे से दिल्ली मेट्रों सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू कर देगा।
Recommended Video

दिल्ली मेट्रो यूपीएससी परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए कल (रविवार) सुबह 6 बजे से सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू कर देगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा ट्विटर पर एक बयान में लिखा गया, "UPSC परीक्षाओं के लिए छात्रों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो सेवाएं 4 अक्टूबर को सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6 बजे शुरू होंगी।"

DMRC ने बताया कि बाकी रविवार को सुबह 8:00 बजे से शुरू होने वाली सेवाओं के अनुसार नियमित समय सारणी के अनुसार ही चलेगी। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में यूपीएससी द्वारा दायर हलफनामे के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए 10 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है। सोमवार तक रजिस्टर्ड आवेदकों में से साढ़े छह लाख से ज्यादा (करीब 65 फीसदी) अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके थे।
केन्द्रों पर परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। देश भर के विभिन्न शहरों में परीक्षा 2,569 केंद्रों पर होनी है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 पहले 31 मई को होनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते आयोग ने इसे स्थगित कर 4 अक्टूबर को निर्धारित कर दिया था। कोरोना काल के बीच आयोजित हो रही परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए कई दिशा-निर्देशों का पालन भी करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications