यात्रियों के लिए प्रतियोगिता और बच्चों को टूर पर ले जाकर दिल्ली मेट्रो ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के रूप में यात्रियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कराईं और अभावग्रस्त व विशेष बच्चों को टूर पर भी लेकर गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। 13 और 14 अगस्त को द्वारका सेक्टर-10, बाराखंभा रोड, नोएडा सिटी सेंटर, हुडा सिटी सेंटर, केंद्रीय सचिवालय और लाजपत नगर सहित 10 मेट्रो स्टेशनों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई थीं।

दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को बहु विकल्प देकर मेट्रो से संबंधित सवाल पूछे गए थे और उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए गए। 700 से ज्यादा यात्रियों को प्रश्नोत्तरी सवालों का जवाब देने के लिए पुरस्कृत किया गया।
दिल्ली मेट्रो ने विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) के अभावग्रस्त और विशेष बच्चों के लिए 12, 13 और 14 अगस्त को टूर भी रखे थे। बयान में कहा गया कि बच्चों को पटेल चौक स्टेशन स्थित मेट्रो संग्रहालय का दौरा कराया गया और मेट्रो की सवारी कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications