Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार, सेवा बहाल होने के बाद 1.5 लाख लोगों ने किया सफर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार, सेवा बहाल होने के बाद 1.5 लाख लोगों ने किया सफर

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की सर्विस एक बार फिर से शुरु हो गई है। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा शुरु कर दी गई है। वहीं सेवा बहाल होने के बाद के बाद मेट्रो ने रफ्तार पकड़ ली है। मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवा एक बार फिर से बगाल होने के बाद शनिवार तक मेट्रो में 1.5 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। DMRC की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम साढ़े 7 बजे तक दिल्ली मेट्रो के सभी लाइनों पर 1.5 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया।

Recommended Video

    Delhi Metro की पूरी सेवा बहाल, 1.5 लाख लोगों ने किया सफर | वनइंडिया हिंदी
    delhi metro

    डीएमआरसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार तक सबसे ज्यादा येलो लाइन मेट्रो पर यात्रियों ने सफर किया। समयपुर बादली और गुरुग्राम के बीच चलने वाली येलो लाइन पर लोगों ने सफर किया। DMRC की ओर से दी गई जानकारी दिल्ली मेट्रो( Delhi Metro) की सभी लाइनों पर सर्विस शुरू होने के बाद शनिवार तक 1 लाख 52 हजार 845 लोगों ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया। Yellow Line पर सबसे ज्यादा 44949 यात्रियों ने ट्रैवल किया तो वहीं दिल्ली से नजफगढ़ लाइन पर सबसे कम यात्रियों ने सफर किया। वहीं 11 सितंबर से शुरू हुई एयरपोर्ट मेट्रो पर पहले दी दिन 2268 यात्रियों ने सफर किया।

    मेट्रो में सफर करने के लिए जरूरी गाइडलाइंस

    कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली मेट्रो यात्रियों की संख्या को क्षमता से कम कर दिया गया है। वहीं मेट्रो में यात्रियों की संख्या को कम करने की वजह से DMRC ने तय किया है कि अब पूरा दिन मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अब तक मेट्रो सुबह 8 से 11 बजे और शाम के 4 बजे से 8 बजे के बीच चलती थी। वहीं यात्रियों के लिए मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा। टोकन की व्यवस्था को फिलहाल बंद कर दिया गया है। यात्रियों को स्मार्टकार्ड के इस्तेमाल से ही सफर की इजाजत दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+