MCD Election: BJP के टिकट पर चुनाव लड़े दिल्ली के सबसे रईस कैंडिडेट रामदेव हारे या जीते?

राम देव शर्मा का नाम सबसे अमीर उम्मीदवारों में नंबर एक पर है। शर्मा ने दिल्ली सेंट्रल की बल्लीमारान सीट-79 से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में 3349 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। आम आदमी पार्टी ने अभी तक आए परिणामों में बहुमत हासिल कर लिया है। इस चुनाव में कुछ चौंकाने वाले परिणाम भी सामने आए हैं। सुल्तानपुरी-ए वार्ड नंबर 42 से आप उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने जीत दर्ज कर इतिहास दर्ज रचा है। वहीं, कुछ ऐसे चर्चित नाम भी हैं, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े राम देव शर्मा हारे या जीते ?

बीजेपी के राम देव शर्मा सबसे अमीर उम्मीदवार

बीजेपी के राम देव शर्मा सबसे अमीर उम्मीदवार

दिल्ली एमसीडी चुनावों में 10 सबसे अमीर उम्मीदवार चर्चा में रहे। इनमें राम देव शर्मा का नाम भी शामिल है। राम देव शर्मा का नाम सबसे अमीर उम्मीदवारों में नंबर एक पर है। शर्मा ने दिल्ली सेंट्रल की बल्लीमारान सीट-79 से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा है।

राम देव शर्मा की कुल संपत्ति 66 करोड़ से अधिक

राम देव शर्मा की कुल संपत्ति 66 करोड़ से अधिक

हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, राम देव शर्मा की कुल संपत्ति 66 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक की है। इसमें चल संपत्ति 11 करोड़ से ज्यादा और अचल संपत्ति 55 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। हालांकि, नगर निगम चुनाव में वे मात खा गए। शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी मोहम्मद शादिक ने राम देव को हराया है।

शर्मा के नाम पर 26 मकान और 4 कॉमर्शियल बिल्डिंग

शर्मा के नाम पर 26 मकान और 4 कॉमर्शियल बिल्डिंग

बता दें, राम देव शर्मा ने 2020-21 में 55 लाख रुपए से अधिका का आयकर रिटर्न भरा था। शर्मा के नाम पर 26 मकान और 4 कॉमर्शियल बिल्डिंग हैं। हलफनामे के मुताबिक, राम देव ने महज आठवीं तक की पढ़ाई की है। खास बात ये भी है कि कोई गाड़ी उनके नाम नहीं है।

राम देव शर्मा के अलावा नंदिनी शर्मा, जितेंदर बंसाला, राजपाल सिंह, राज कुमार खुराना, मंजू सेटिया, राजीव कुमार, विनीत वोहरा, कुलदीप मित्तल और रेणु चौधरी के नाम सबसे रईस उम्मीदवारों में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+