दिल्‍ली में कार सवार युवक को दौड़ा कर गोलियों से भूना, छेनू-नासिर गैंगवार की आशंका

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक कार सवार युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने कार सवार युवक को तब तक गोलियां मारी जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मृतक के शरीर से 12 गोलियां निकाली गई हैं। जानकारी के मुताबिक मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र के दुर्गापुरी इलाके का है। बीती रात होंडा अमेज कार में सवार इमरान नाम के युवक पर स्कूटी सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

दिल्‍ली में कार सवार युवक को दौड़ा कर गोलियों से भूना, छेनू-नासिर गैंगवार की आशंका

इमरान उनसे बचने के लिए करीब 200 मीटर तक अलग-अलग गलियों में दौड़ा, लेकिन एक बंद गली में बदमाशों ने उसे घेर कर गोलियों से भून डाला। उसकी मौके पर मौत हो गई। हाल में इमरान ने ऑल इंडिया यूथ मुस्लिम फेडरेशन को जॉइन किया था। उसे दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इस वारदात के बाद से उत्तर-पूर्वी जिले में एक बार फिर छेनू और नासिर की गैंगवार छेड़ने की आशंका है। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर इमरान की हत्या गैंगवार में होने से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि हत्या की इस वारदात मे रंजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

छेनू-नासिर की गैंगवार में अबतक 20 की हत्‍या

इमरान के भाई आतिफ कि मई 2011 में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। आतिफ ही वह प्रमुख कड़ी है जिसकी हत्या के बाद नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में छेनू-नासिर की गैंगवार बढ़ती गई जिसमें अब तक 20 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। आतिफ कुख्यात गैंगस्टर नासिर का करीबी था, जिसके बाद हाजी मतीन की हत्या हुई।

इसमें इमरान व उसके परिवार नाम आया था। उस मामले में इमरान पकड़ा भी गया था। साल 2016 में इमरान को अदालत ने उस मामले से बरी भी कर दिया था। सूत्रों का दावा है कि उसी गैंगवार के नतीजे में इमरान की हत्या की गई है। पुलिस को पता चला है कि इमरान के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, ऑम्र्स एक्ट के 3 मामले दर्ज थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+