दिल्ली: मालकिन को भनक तक नहीं, मेड ने घर से उड़ा दिए 60 लाख के जेवर
नई दिल्ली। दिल्ली के जसोला विहार से 60 लाख के रहने चोरी कर फरार हुई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान सरिता विहार की रहने वाली मंजू के तौर पर हुई है। 30 साल की मंजू जसोला विहार के एक घर में मेड के तौर पर काम करती थी। शुक्रवार को पुलिस ने मंजू को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने, चांदी के जेवर भी बरामद कर लिए।
घर का मालकिन ने बीते हफ्ते घर से गहने गायब होने और मंजू के काम पर ना आने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जसोला विहार की महिला ने पुलिस को की शिकायत में बताया था कि उसने सरिता विहार की मंजू को करीब एक महीने पहले काम पर रखा था। वो काम कर रही थी लेकिन छह सिंतबर के बाद वो नहीं आई और उससे सपंर्क भी नहीं हो पाया। महिला ने अपना घर टटोला तो पाया कि उसके कीमती जेवर गायब हैं।
ओपिनियन पोल: पीएम पद के लिए राहुल गांधी आंध्र प्रदेश के लोगों की पहली पसंद, मोदी दूसरे नंबर पर
इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने मेड का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। इसलिए पुलिस को उसे ढूंढ़ने में मुश्किल आई लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी किए सभी गहने उसके पास से मिल गए।
केदारनाथ के पुरोहितों का पीएम मोदी को काले झंडे दिखा विरोध का ऐलान